Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रूस में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी:मुंबई में एक लाख और खर्च करवाए, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में एक युवक ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवक का आरोप है कि उसे रूस में नौकरी का झांसा दिया गया था। जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी प्रवीण कुमार ने अपनी प्राथमिकी में बताया कि नवंबर 2024 में उसकी मुलाकात अबरार अहमद से हुई थी। अबरार ने उसे रूस में 70 हजार रुपये मासिक वेतन और कंपनी द्वारा आवास की सुविधा के साथ नौकरी दिलाने का लालच दिया। आरोप है कि आरोपी ने नौकरी दिलाने के लिए पहले चेक के माध्यम से 50 हजार रुपये लिए। इसके बाद विभिन्न बहानों से लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये और ले लिए गए। आरोपी ने कचहरी में एक नोटरी एग्रीमेंट भी कराया और जल्द ही रूस भेजने का आश्वासन दिया। पीड़ित के अनुसार, जून 2025 में आरोपी उसे मुंबई ले गया। वहां आरोपी और उसके दो साथियों ने प्रवीण के साथ दुर्व्यवहार किया और उससे एक लाख रुपये अतिरिक्त खर्च करवाए। जब प्रवीण ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। किसी तरह जान बचाकर कानपुर लौटे प्रवीण ने पुलिस से शिकायत की। उसने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के 4 युवाओं का UPSC में चयन:किसान के बेटे को मिली ऑल इंडिया रैंक-74, मुस्कान की 828 वीं रैंक
    Next Article
    सिगरेट पीने से मना करने पर युवक पर हमला:दो युवकों ने रॉड मारकर सिर फोड़ा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment