Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओडिशा में लैंडस्लाइड से 7 की मौत, 6 लापता:यूपी के 20 शहरों में कोहरा, 5 ट्रेन कैंसिल, तमिलनाडु के 10 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, महराजगंज, श्रावस्ती और संभल समेत 20 शहरों में कोहरा छाया रहा। मिर्जापुर में कोहरे के चलते 5 ट्रेनें अगले 3 महीने के लिए कैंसिल कर दी गईं। ओडिशा के गंजाम जिले के पहाड़ी गांव में गुरुवार को लैंडस्लाइड के बाद 5 और शव मिले। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। हादसे के बाद से 6 लोग अब भी लापता हैं। ये लोग 28 अक्टूबर को आए चक्रवात अर्नब के बाद हुए लैंडस्लाइड में दब गए थे। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कांचीपुरम, तिरुवन्नामलाई समेत 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, 6 नवंबर रात 1 बजे तक इन जिलों में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों में मौसम की खबरें… उत्तराखंड: आज मौसम रहेगा शुष्क, रुद्रपुर में AQI 200, हवा खराब; 8-9 नवंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार उत्तराखंड में शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: राज्य में 1.5 डिग्री लुढ़का पारा, 12°C से नीचे आया, भोपाल-इंदौर में बढ़ी ठंड मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे रात में सर्दी बढ़ गई हैं। भोपाल, इंदौर में पारा लुढ़का है। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक, शुक्रवार से तापमान में और गिरावट होगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आबू सबसे ठंडा, बाड़मेर सबसे गर्म, अगले एक सप्ताह साफ रहेगा मौसम, कई इलाकों में तेज धूप निकली राजस्थान के मौसम में दिन गर्म और रात ठंडी होने लगी है। शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: धनतेरस पर राज्य में कोहरा, 5 ट्रेनें कैंसिल, 20 जिलों का पारा 18°C से कम, हरदोई की रात सबसे ठंडी यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और शाम ठिठुरन महसूस होने लगी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, महराजगंज, श्रावस्ती और संभल समेत 20 शहरों में कोहरा छाया रहा। मिर्जापुर में कोहरे के चलते 5 ट्रेनें अगले 3 महीने के लिए कैंसिल कर दी गईं। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: दिवाली तक साफ रहेगा मौसम, 9-10 नवंबर को बारिश-बर्फबारी होगी, ऊंचे क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दिवाली के बाद यानी 9 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे अगले 48 घंटे तक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढे़ं… हरियाणा: 12 शहरों में AQI 250 के पार, हिसार-गुरुग्राम समेत 6 शहरों में जहरीली हवा; 14 नवंबर तक बारिश के नहीं आसार हरियाणा में प्रदूषण गंभीर स्थिति तक अब पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जम्मू-कश्मीर में सरकार गिरने का खतरा:25 विधायकों की मांगें नहीं मानीं तो आज इस्तीफा दे सकते हैं; 5 साल में 3 बड़ी क्षेत्रीय पार्टियां टूटीं
    Next Article
    मेडिकल डिवाइस से गंभीर नुकसान के मामले 3 गुना बढ़े:2020 में 808 थे, 2025 में 2 हजार से ज्यादा; RTI से पहली बार जानकारी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment