Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओडिशा विधानसभा में स्कूली किताबों और MMDR Act पर भारी हंगामा, सदन स्थगित

    1 hour from now

    1

    0

    खनन कानून में संशोधन और स्कूली बच्चों की नई किताबों में गलतियों को लेकर विपक्षी सदस्यों के शोरशराबे के बीच मंगलवार को ओडिशा विधानसभा के मानसून सत्र की हंगामेदार शुरुआत हुई। विधानसभा के छह पूर्व सदस्यों और नेपाल में आकस्मिक बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ सत्र आरंभ हुआ। इसके तुरंत बाद बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के विधायक आसन के समीप आ गए और हाल में संसद में पारित हुए खान एवं खनिज (विकाव एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 एवं स्कूली बच्चों की किताबों में गलतियों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे।बीजद विधायकों ने स्कूली किताबों में गलतियों का विरोध किया। कांग्रेस सदस्यों ने एमएमडीआर संशोधन अधिनियम को रद्द करने की मांग की। सदन में शोर-शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाधी ने विधायकों से अपनी सीट पर लौट जाने की अपील की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।इसके बाद उन्होंने कार्यवाही दोपहर 1:10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद बीजद विधायक महात्मा गांधी मार्ग पहुंचे, जहां पार्टी की युवा और छात्रा इकाई के सदस्य विधानसभा घेराव आंदोलन कर रहे हैं। विपक्ष की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने कहा, ‘‘हम स्कूल और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे की मांग वाले आंदोलन में शामिल होंगे।स्कूली बच्चों को गलतियों वाली किताबें बांटने के लिए मंत्री को जिम्मेदार ठहराया ही जाना चाहिए।’’ भाजपा विधायक इरासिस आचार्य ने कार्यवाही में बाधा डालने के लिए विपक्ष की आलोचना की। आचार्य ने कहा, ‘‘सरकार ने पाठ्यपुस्तकों में गलती के मामले में कार्रवाई की है। सुधारी हुई किताबें बांटी जा रही हैं।वे बिना किसी ठोस वजह के हंगामा कर रहे हैं।’’ विधानसभा का नौ दिवसीय मॉनसून सत्र तीन अक्टूबर तक चलेगा और इसमें छह अहम विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jammu Kashmir में फिर से Sheikh Abdullah बनाम Maharaja Hari Singh ! छुट्टियों को लेकर विधानसभा में घमासान
    Next Article
    Kapil Mishra बोले: Delhi में 1,250 स्थानों पर होंगे नुक्कड़ नाटक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment