Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Odisha में गहरे दबाव से भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने कई जिलों में जारी किया Red Alert

    11 hours ago

    15

    0

    ओडिशा सरकार ने बुधवार रात राज्य में गहरे दबाव के असर की आशंका के मद्देनजर महत्वपूर्ण स्थानों पर कर्मियों और जरूरी मशीनों की तैनाती की है। मुख्य सचिव अनु गर्ग ने सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य की तैयारियों की समीक्षा की। 11 जिलों के जिलाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया।गर्ग ने उन्हें जरूरत पड़ने पर लोगों को ठहराने के लिए चक्रवात और बाढ़ आश्रय स्थलों को तैयार रखने का निर्देश दिया। गंजाम के जिलाधिकारी वी. कीर्ति वासन ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने दिन में कई चक्रवात आश्रय स्थलों का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोगों को मौसम की स्थिति के बारे में जागरूक किया जा रहा है।” पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर, बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा समेत तटीय जिलों के जिलाधिकारी सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के जरिए मछुआरों को 24 सितंबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दे रहे हैं।जो मछुआरे पहले से समुद्र में हैं, उन्हें वापस लौटने के लिए कहा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र मजबूत होकर दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे यह प्रणाली पुरी से करीब 310 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित थी।आईएमडी ने कहा कि मौसम प्रणाली के अगले 24 घंटे के दौरान और मजबूत होकर गहरे दबाव में बदलने की प्रबल संभावना है और इसके बाद इसके 23 सितंबर की रात विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच तट को पार करने की संभावना है। यह पूछे जाने पर कि क्या यह मौसम प्रणाली चक्रवाती तूफान में बदल सकती है, गर्ग ने कहा कि आईएमडी ने इसके गहरे दबाव में बदलने का पूर्वानुमान जताया है, चक्रवात में बदलने का नहीं। उन्होंने कहा, “सरकार ने राज्य के तटीय और दक्षिणी क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश और तेज झोंकेदार हवाओं के असर से निपटने के लिए जरूरी कर्मचारियों और मशीनरी को तैनात कर दिया है।” उन्होंने कहा, “संक्षेप में कहें तो इस मौसम प्रणाली के कारण बारिश ज्यादा होगी और हवा अपेक्षाकृत कम चलेगी इसलिए राज्य इससे निपटने के लिए तैयार है।” आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है और इसके 25 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है।दक्षिणी ओडिशा के कुछ हिस्सों के लिए 23 से 25 सितंबर तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। 23 और 24 सितंबर को कोरापुट, गजपति और गंजाम में भारी से बहुत भारी बारिश होने तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी के लिए भी 24 और 25 सितंबर को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।आईएमडी ने कहा कि 23 सितंबर की सुबह से 24 सितंबर की शाम तक दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय तथा आसपास के समुद्री क्षेत्रों में 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Minor Gangrape | कालकाजी मंदिर के पास हैवानियत! दर्शन कर लौट रही नाबालिग से फर्जी पुलिसकर्मियों ने किया गैंगरेप, इलाके में सनसनी
    Next Article
    Bihar Harassment Case | जमुई में कोचिंग से लौट रहे नाबालिगों से बर्बरता व छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा जनाक्रोश, SIT गठित, 3 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment