Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑन ड्यूटी नशा करने वाला दरोगा निलंबित:एसएसपी अविनाश पांडेय ने देर रात गिराई गाज, सीओ ब्रह्मपुरी को सौंपी गई जांच

    5 hours ago

    2

    0

    मेरठ एसएसपी अविनाश पांडेय ने शनिवार रात फिर एक दरोगा पर गाज गिरा दी। दरोगा पर नशे में धुत होकर ड्यूटी करने का आरोप था। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद दरोगा मुकेश पचौरी को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मेरठ का चार्ज संभालने के बाद अविनाश पांडेय ने स्पष्ट कर दिया था कि वह अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। जल्द ही उन्होंने विभागों की ओवरहालिंग भी शुरु कर दी। सिपाहियों से लेकर दरोगा और फिर थानेदारों के कार्य क्षेत्र तक बदल दिए। इन सब के बाद अब उन्होंने खाकी का मजाक बनाने वालों पर एक्शन शुरु किया है, जिसकी पहली गाज परतापुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मुकेश पचौरी पर गिरी है। मुकेश पचौरी पर शराब पीकर ड्यूटी पर आने का आरोप लगा था। एसएसपी ने आरोपों की जांच कराई तो वह सही पाए गए। दरोगा के व्यवहार से जुड़ी शिकायतों की भी फेहरिस्त लंबी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद शनिवार देर शाम एसएसपी ने मुकेश पचौरी को निलंबित कर दिया। इस मामले की जांच अब सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जस्टिस नागरत्ना बोलीं- चुनाव आयोग को स्वतंत्र रहना चाहिए:कोई भी राजनीतिक प्रभाव न हो; 2027 में भारत की चीफ जस्टिस बन सकती हैं
    Next Article
    PM मोदी आज बंगाल में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे:स्टालिन का NDA को चैलेंज- हिम्मत है तो तमिलनाडु में 3-लैंग्वेज पॉलिसी का ऐलान करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment