Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑपरेशन थिएटर में नर्स से छेड़छाड़, डॉक्टर पर केस:प्रयागराज में अस्पताल में डॉ मनीष ने नौकरी देने के बहाने यौन उत्पीड़न किया

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में काम कर चुकी 29 वर्षीय नर्स ने अस्पताल के डॉक्टर मनीष केसरी पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने डॉक्टर मनीष और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(2) और 76 के तहत सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। अब पढ़िए पूरा मामला पीड़िता ने बताया कि नौकरी दिलाने के बहाने आरोपी डॉक्टर ने उससे छेड़छाड़ और जबरदस्ती की कोशिश की। 20 मार्च को डॉक्टर मनीष केशरी ने पीड़िता को अस्पताल से बुलाकर अपनी कार में बैठाया और संगम क्षेत्र ले जाकर अश्लील हरकतें करने की कोशिश की। जब पीड़िता ने विरोध किया और रोने लगी, तो आरोपी ने उसे अस्पताल के बाहर छोड़ दिया और गलती मानते हुए वादा किया कि ऐसा दोबारा नहीं होगा। हालांकि, 26 मार्च को अस्पताल के ही ऑपरेशन थिएटर के अंदर डॉक्टर ने नशे में धुत एक अन्य व्यक्ति को साथ लेकर फिर पीड़िता से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर ने नौकरी जारी रखने के लिए उसे खुश करने का लगातार दबाव बनाया। 29 मार्च को पीड़िता ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उसने इस मामले की शिकायत अस्पताल के दो निदेशकों से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर 17 अप्रैल को थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। मुकदमा वापस लेने का दबाव इस घटना से पीड़िता बेहद डरी हुई है। उसके पास अब कोई नौकरी नहीं है, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी डॉक्टर उसे मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार धमकियां दे रहा है। पीड़िता ने शासन-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की अपील की है। आरोपी डॉक्टर को 18 अप्रैल को ही अस्पताल से निकाल दिया गया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के बयान दर्ज कर सबूत जुटाए जा रहे हैं। इसके पहले 30 अप्रैल को एक्युरा क्रिटिकल केयर के निदेशक डॉ. मनीष कुमार केसरी ने एसआरएन अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष सिंह पर केस दर्ज कराया है । आरोप है कि उन्होंने अस्पताल में प्राइवेट प्रैक्टिस का दबाव बनाया, मना करने पर यौन शोषण के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और अभद्रता की । वहीं, डॉ. संतोष ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वे अपनी बीमार बहन को देखने गए थे, जहां डॉ. मनीष ने उनकी पत्नी से अभद्रता की, जिसकी शिकायत उन्होंने उच्च अधिकारियों से की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में रोडवेज कर्मचारियों का डिपो पर धरना:निजीकरण और लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन
    Next Article
    अंडर-19 वर्ल्ड कप में गेंद से तहलका मचाने वाले खिलाड़ी को SRH ने चुना, शिवम मावी के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment