Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट:न्यायालय के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वैज्ञानिक विधि से किया विनष्टीकरण

    17 hours ago

    2

    0

    कासगंज पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न थानों में दर्ज 74 मामलों से संबंधित लगभग 4 करोड़ 80 लाख 32 हजार 568 रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए गए। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर की गई। आपको बतादे पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में, न्यायालयों से प्राप्त आदेशों के बाद यह अभियान व्यवस्थित रूप से चलाया गया। जिले के विभिन्न थानों से जब्त किए गए मादक पदार्थों को इकट्ठा कर सुरक्षित निस्तारण के लिए भेजा गया था। इन मादक पदार्थों को एत्मादपुर स्थित JRR वेस्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के भस्मक प्लांट में वैज्ञानिक विधि से जलाकर नष्ट किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पर्यावरणीय मानकों का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि कोई दुष्प्रभाव न हो। इस पूरी कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित निस्तारण करना है, बल्कि समाज में इनके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शफी अहमद बालक निर्विरोध सभासद चुने गए:इटावा के उर्दू मोहल्ला वार्ड उपचुनाव में मिली जीत
    Next Article
    शामली जिलाधिकारी का तबादला, अरविंद कुमार सहारनपुर भेजे गए:आलोक कुमार यादव को शामली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment