Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औली में पर्यटकों की कार और डंपर की टक्कर:लखनऊ के 4 लोग गंभीर, एम्स ऋषिकेश रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    चमोली में डंपर और पर्यटकों की कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, लखनऊ से आया एक परिवार औली घूमकर वापस ज्योतिर्मठ लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे सामान से लदे डंपर से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देर शाम ज्योतिर्मठ-औली मोटर मार्ग पर फॉरेस्ट कॉलोनी के पास हुआ। घायलों में कार चालक अख्तर, उनकी पत्नी सना, बेटी आयत और सावान शामिल हैं। एम्स ऋषिकेश रेफर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत ज्योतिर्मठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। इसके अलावा, कार में सवार एक अन्य महिला और एक बच्ची को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की छापेमारी:निरीक्षण के दौरान 4 सिलेंडर के साथ युवक पकड़ा गया; FIR दर्ज
    Next Article
    झांसी में दरोगा की परीक्षा देने गए 23 सिपाही सस्पेंड:बीमारी का बहाना बनाकर ली थी छुट्‌टी, जांच में पोल खुलने पर एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment