Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में 20 अप्रैल से टीकाकरण अभियान:डिप्थीरिया रोकथाम को लेकर अंतर्विभागीय बैठक, कार्ययोजना पर चर्चा

    1 hour ago

    1

    0

    औरैया में टी.डी./डी.पी.टी. स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए 16 अप्रैल 2026 को जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय बैठक हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, आईसीडीएस, समाज कल्याण और अल्पसंख्यक विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। अभियान की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि बच्चों में डिप्थीरिया के प्रकोप को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में 20 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्कूल आधारित टी.डी./डी.पी.टी. टीकाकरण अभियान चलेगा। यह सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को (नियमित टीकाकरण सत्रों को छोड़कर) आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में बच्चों को अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। इसमें 5-6 वर्ष के बच्चों (संभावित कक्षा-1) को डी.पी.टी.-2 बूस्टर, 10 वर्ष के बच्चों (संभावित कक्षा 4 एवं 5) को टी.डी.-10 और 16 वर्ष के बच्चों (संभावित कक्षा-10 एवं 11) को टी.डी.-16 से प्रतिरक्षित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित करें। स्कूलों में टीकाकरण की कार्ययोजना 18 अप्रैल 2026 तक तैयार कर मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए। इसका उद्देश्य शासन की मंशा के अनुसार सभी संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से लक्षित बच्चों को स्कूलों में टी.डी. और डी.पी.टी. टीकाकरण से शत-प्रतिशत कवर करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'CHC स्तर पर भी CTG मशीन से होगा इलाज':लखनऊ- सेफ डिलीवरी के लिए एक्सपर्ट्स ने दी टिप्स, KGMU में हुआ ट्रेनिंग सेशन
    Next Article
    ड्रिंक एंड ड्राइव पर डीएम का सख्त निर्देश:मऊ में तत्काल FIR दर्ज कर दोषियों को भेजा जाएगा जेल, अफसरों के साथ की मीटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment