Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में लोडर की टक्कर से मजदूर की मौत:चालक लोडर लेकर फरार, काम के बाद सब्जी लेकर लौट रहे थे घर

    1 hour ago

    2

    0

    फफूंद नगर से बाजार कर अपने गांव लौट रहे एक वरिष्ठ नागरिक को सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें सीएचसी दिबियापुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोडर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। यह घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे मुरादगंज-फफूंद मार्ग पर रघुवर दास की कुटिया से लगभग 200 मीटर आगे हुई। सिंगलामऊ गांव निवासी 58 वर्षीय सुघर सिंह मजदूरी कर फफूंद से सब्जी लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुघर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी दिबियापुर भिजवाया। सीएचसी दिबियापुर में डॉक्टरों ने सुघर सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक सुघर सिंह के परिवार में दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोडर का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारकोड पेमेंट सुविधा संग दीवानी परिसर में कैंटीन शुरू:डिजिटल पेमेंट के साथ हाईटेक हुआ दीवानी परिसर, जज ने कैंटीन का फीता काटा
    Next Article
    उर्सला में एडमिट अखिलेश दुबे की हालत बिगड़ रही:डायबिटिक नेफ्रोपैथी का इन्फेक्शन फैल रहा, तीन डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment