Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में लूट के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:दो के पैर में गोली लगी, 2.60 लाख रुपए बरामद; 24 घंटे में हुआ खुलसा

    4 hours ago

    2

    0

    औरैया पुलिस ने दिबियापुर में एक व्यापारी से हुई लूट के तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए 2.60 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे दिबियापुर-अछल्दा नहर पटरी पर हीरा मोड़ के पास हुई। स्वाट टीम और दिबियापुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। संदिग्धों को रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में सहार निवासी शिवम सिंह पुत्र प्रदीप सिंह और आशीष पुत्र कप्तान के पैर में गोली लगी। उनका तीसरा साथी अशद भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी दिबियापुर भेजा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह लूट की घटना एक अन्य साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी शिवम के पास से 1.10 लाख रुपये नकद और एक तमंचा, आशीष के पास से 1.25 लाख रुपये नकद और अशद के पास से 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। कुल 2.60 लाख रुपये नकद की बरामदगी हुई है। यह लूट की घटना दिबियापुर थाना क्षेत्र के बर्रू-फफूंद मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुई थी। पेप्सी एजेंसी संचालक ब्रजेश गुप्ता पुत्र राम आसरे सहार क्षेत्र से बाजार का तगादा वसूल कर घर लौट रहे थे, तभी उन्हें निशाना बनाया गया। रात लगभग 11 बजे अपाचे बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली और जबरन बैग छीनकर फरार हो गए थे। पीड़ित ब्रजेश गुप्ता ने इस संबंध में दिबियापुर थाने में तहरीर दी थी। घटना के बाद एसपी अभिषेक भारती ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए थे। ब्रजेश गुप्ता के अनुसार, छीने गए बैग में दो दिन का नकद कलेक्शन, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और तीन गाड़ियों के जरूरी कागजात रखे हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखनाथ ओवरब्रिज की मरम्मत 21 अप्रैल से शुरू होगी:पूरी तरह बंद रहेगा पुल, SP ट्राफिक बोले- जाम से निपटने के लिए तैयार हैं हम
    Next Article
    रायबरेली एम्स में कियोस्क मशीन से बनेंगे पर्चे:मरीजों को लंबी कतार से मिलेगी मुक्ति, पंजीकरण होगा आसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment