Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में ऑटो-साइकिल भिड़ंत में मजदूर की मौत:आटो चालक हिरासत में, भाई ने दी तहरीर

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया में भीखेपुर के लक्ष्मणपुर गांव के शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पास एक ऑटो और साइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में साइकिल सवार 25 वर्षीय युवक सत्येंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अंबरपुर निवासी सत्येंद्र पुत्र सरवन लाल के रूप में हुई है। सत्येंद्र पेशे से मजदूर थे। वह किसी काम से साइकिल से मुरादगंज गया था और वापस लौट रहा था। लक्ष्मणपुर स्थित पुराने हाईवे पर पहुंचा, तभी एक ऑटो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सत्येंद्र सड़क पर गिर गया। सत्येंद्र के सिर में गहरी चोट लग गई। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मुरादगंज चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर घायल हालत में सत्येंद्र को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। करीब एक घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ऑटो चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। सत्येंद्र की शादी करीब तीन वर्ष पहले सुंगधा गांव निवासी मिथलेश के साथ हुई थी। पांच साल पहले उसके पिता सरवन लाल की मौत हुई थी। छोटे भाई दिवेश ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ और कानपुर ने फुटबॉल चैंपियनशिप फाइनल में बनाई जगह:आजमगढ़ ने वाराणसी को 2-0 और कानपुर ने गोरखपुर को 3-1 से हराया
    Next Article
    रुदौली नगर पालिका को 3.24 करोड़ रुपये स्वीकृत:सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था और आधारभूत सुविधाएं होंगी मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment