Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत:कानपुर रोड पर डीसीएम की टक्कर से गंभीर घायल ने दम तोड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया में बेला कस्बे में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक आशीष यादव उर्फ यदुवीर की मौत हो गई। कानपुर रोड पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिससे आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल चिचोली (औरैया) रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आशीष बेला थाना क्षेत्र के माखनपुरवा निवासी थे। यह हादसा बेला स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल आशीष को नवजीवन हॉस्पिटल बेला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल चिचोली (औरैया) रेफर कर दिया गया था। चिकित्सकों के अनुसार, आशीष की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक बृजभूषण तिवारी मौके पर पहुंचे और घायल के साथ जिला अस्पताल गए। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया है, हालांकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक आशीष की शादी कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के गांव बड़े पुरवा निवासी सीमा से हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी सीमा और एक चार वर्षीय बालक चिराग को छोड़ गए हैं। आशीष बेला में एक अंग्रेजी शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करते थे और अपने पिता के इकलौते पुत्र थे। घटना के बाद से परिजनों में शोक व्याप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं के जंगल में मिला खून और अवशेष:गोवध की जताई जा रही आशंका, पुलिस ने सैंपल लेकर जांच को भेजा
    Next Article
    CDO ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को हरी झंडी दिखाई:कौशांबी में जन-जागरूकता रैली के तहत संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment