Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:किराए के कमरे में दुपट्‌टे से लटका मिला शव

    2 hours ago

    1

    0

    अछल्दा कस्बे के लक्ष्मी नगर में बुधवार को एक युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान कानपुर महानगर के सचेंडी निवासी 30 वर्षीय भूरा कठेरिया पुत्र जगदीश कठेरिया के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि भूरा एक दिन पहले अपनी बुआ की बेटी रूबी से मिलने अछल्दा आया था। वह रिश्ते में रूबी का ममेरा भाई था। भूरा कठेरिया मुहम्मदाबाद रोड स्थित लक्ष्मी नगर में भीम यादव के मकान में किराए पर ठहरा हुआ था। बुधवार दोपहर रूबी जब खाना बनाने गई तो काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आवाज लगाने पर कोई जवाब न मिलने पर रूबी ने दरवाजे के शीशे से झांककर देखा। युवक दुपट्टे के सहारे वेंटिलेशन से लटका हुआ मिला। इसके बाद तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक ब्रज किशोर और उपनिरीक्षक राशिद हुसैन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। युवक ने दुपट्टे से फांसी लगाई थी। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में शराब के नशे में बाइक अनियंत्रित हुई:कलेक्ट्रेट में युवक हुआ गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    सीतापुर में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:चार गंभीर रूप से घायल, लापरवाही से वाहन चलाने से हुई भिड़ंत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment