Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में युवक ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या:परिजनों ने दरवाजे की दरार से फंदे पर लटका देखा, करता था खेती-किसानी

    7 hours ago

    1

    0

    औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार देर शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पीआरबी 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान हरपालपुर निवासी 35 वर्षीय अखिलेश कुमार पुत्र मेवा लाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अखिलेश की दो शादियां हुई थीं, लेकिन किसी कारणवश दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद से वह अकेले रहकर खेती-किसानी करता था। बताया जा रहा है कि इस वजह से वह अक्सर मानसिक रूप से परेशान रहता था। शुक्रवार देर शाम अखिलेश अपने घर के बाहर बने एक कमरे में गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। कुछ देर बाद उसने कमरे की छत में लगी टीन में लगे बांस पर मफलर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब अखिलेश बाहर नहीं आया, तो उसके भाई की बेटी मीना उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखकर उसे शक हुआ। परिजनों ने दरवाजे की दरार से झांककर देखा तो अखिलेश फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली के क्राइम प्रभारी रामचंद्र वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोजा इफ्तार गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान: अखिलेश यादव:माइनॉरिटी डेवलपमेंट फोरम में पहुंचे सपा प्रमुख; बोले- विदेश नीति में उलझाया गया, शंकराचार्य जी को पूरा समर्थन
    Next Article
    प्रतापगढ़ में नहर में मिला अज्ञात महिला का शव:पहचान का प्रयास जारी, पुलिस कर रही है सभी पहलुओं की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment