Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार:मायके में 2 साल के मासूम को छोड़कर गई, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा के मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई 40 साल की महिला अपने 27 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह 5 बच्चों की मां थी। महिला अपने ससुराल से मायके आई थी। मायके में वह अपने 2 साल के बच्चे को छोड़कर चली गई हैं। महिला देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपने ससुराल से मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई थी। उसने पति को बताया था कि वह परिवार से मिलने जा रही है पति ने उसे बच्चों के साथ जल्द लौटने को कहा था। पति को इस बात का अंदाजा नहीं था कि मायके पहुंचने के बाद उसकी पत्नी के घर के सामने रहने वाले युवक के साथ फरार हो जाएगी। पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट पत्नी के लापता होने के बाद पति ने मोतीगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोतीगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और 27 वर्षीय प्रेमी पिछले दो साल से एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे। छह महीने पहले पति ने अपनी पत्नी के पास एक मोबाइल फोन देखा था। पूछताछ करने पर पत्नी ने बताया था कि यह फोन उसके प्रेमी ने बात करने के लिए दिया था। इस घटना के बाद मायके वालों को जानकारी दी गई थी और एक पंचायत भी हुई थी। पंचायत में 40 वर्षीय महिला ने भविष्य में प्रेमी से बात न करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, इसके बावजूद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बड़े बेटे की उम्र 17 साल, बेटी की उम्र 14 साल, तीसरे बेटे की उम्र 8 साल, चौथी बेटी की 4 साल और पांचवें नंबर की बेटी की उम्र 2 साल है। 2 साल के अपने बेटे को लेकर के मायके आई हुई थी उसे भी मायके छोड़कर चली गई। महिला घर से बाजार जाने का बहाना करके निकली थी, लेकिन उसके बाद लौटकर के अभी तक नहीं आई। मां के गायब होने से बच्चे भी काफी परेशान हैं। वह भी बार-बार अपनी मां को लेकर के परेशान है अब पिता अपने बच्चों को जवाब नहीं दे पा रहा है। मोतीगंज थाना अध्यक्ष प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार ने बताया कि पति ने तहरीर दिया है कि उसकी पत्नी उसके घर से मायके आई हुई थी और यहां से वह किसी के साथ चली गई है। पति के तहरीर पर तत्काल पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए गायब होने को लेकर के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला के बरामदगी की को लेकर के कई पुलिस टीमों को लगाया गया है जल्द ही महिला को बरामद करके न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ कैंट में खुलेआम कूड़ा जलाने से लोगों में नाराज़गी:निवासियों ने दी चेतावनी समाधान नहीं हुआ, तो करेंगे आंदोलन
    Next Article
    बेहटा गोकुल में सामुदायिक केंद्र निर्माण को मंजूरी:हरदोई में राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल के प्रयासों से मिली स्वीकृति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment