Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद पीएम का दौरा स्थगित:कल इसका उद्घाटन करना था; CDU-VDU से कर्मचारियों को बाहर निकाला

    6 hours ago

    1

    0

    राजस्थान की बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) में आग लगी। धुएं का गुबार उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया था। मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी इसी यूनिट का उद्घाटन करने वाले थे। आग के बाद पीएम का दौरा स्थगित हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। इस दौरान करीब 10 से 12 फायर​ ब्रिगेड से एक साथ पानी की बौछार की गई। सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया था। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में पाइप लाइन से आने वाला कच्चा तेल इसी यूनिट में आता है। इस यूनिट में क्रूड ऑयल रिफाइन होकर अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही नुकसान और इसके कारणों का आकलन किया जा सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पहले देखिए, रिफाइनरी में आग से जुड़ी PHOTOS… जानें- पचपदरा रिफाइनरी से जुड़ी अहम जानकारी… यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान की रिफाइनरी से देश बनेगा एनर्जी सुपरपावर:एक्सपर्ट बोले- जामनगर और भटिंडा की तरह बनेगा नया पेट्रोकेमिकल हब, इकोनॉमिक मैप में आएगा नजर … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोटा में सड़कों को ठंडा करने पानी छिड़का:देश में महाराष्ट्र का अकोला सबसे ज्यादा गर्म, 45°C टेम्परेचर; बिहार के बक्सर में स्टूडेंट बेहोश
    Next Article
    'टीम लीडर गलत तरीके से छूता था':नासिक TCS की इंजीनियर का दावा- आरोपी कहते थे महिलाएं बुर्का नहीं पहनतीं, इसलिए रेप होता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment