Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पांचवीं पत्नी को 58 साल के पति ने पीटकर मार डाला, 5 किमी दूर पेड़ पर लटकाया शव

    2 hours ago

    1

    0

    भास्कर न्यूज | बलरामपुर चरित्र शंका में 58 साल के पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में पेड़ से लटका दिया। मामला बलरामपुर जिले के सिटी कोतवाली थाने के ग्राम झपरा का है। पुलिस ने गुना राम और उसके साथी लखन कुम्हरिया (50) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 50 वर्षीय बंधनी बाईं आरोपी की पांचवीं पत्नी थी। गुना राम की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य तीन पत्नियां उसे छोड़ जा चुकी थीं। बंधनी 20 वर्षों से उसके साथ रह रही थी। दोनों मजदूरी करते थे और संतानहीन थे। घटना 12 फरवरी की है। बंधनी 11 फरवरी को बलरामपुर बाजार गई थी और रात में घर नहीं लौटी। अगले दिन जब वह घर पहुंची तो इस बात को लेकर पति नाराज हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपी ने गुस्से में पत्नी को धक्का देकर जमीन पर गिराया और बांस के डंडे, हाथ और पैर से बेरहमी से मारपीट की। गंभीर चोट लगने से बंधनी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी पति और उसका साथी। संदेह पर पुलिस ने पति गुना राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती पर वह टूट गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि लखन कुम्हरिया ने शव को फंदे पर लटकाने में सहयोग किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को 15 फरवरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। ^एसआई केपी सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। हत्या के बाद आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई सामने आ गई। जंगल में शव लटका मिला शरीर में चोट-खरोंच मिली हत्या के बाद आरोपी ने अपने साथी लखन कुम्हरिया (50) की मदद से शव को घर से 5 किमी दूर ग्राम झपरा लातापानी के घने जंगल में ले जाकर एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका दिया, ताकि घटना को अलग रंग दे सके। 13 फरवरी की शाम ग्रामीण अनिल खलखो ने जंगल में महिला का शव पेड़ से लटका देख पुलिस को सूचना दी। थाना बलरामपुर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पंचनामा के दौरान महिला के शरीर पर गंभीर चोट और खरोंच के निशान पाए गए। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु को हत्यात्मक प्रकृति का बताया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश में सरकार गठन से पहले मुलाकातों की सियासत, तारिक रहमान जमात चीफ के घर पहुंचे
    Next Article
    PAK को हराकर सुपर-8 में पहुंचा भारत:अब नामीबिया जीता तो पाकिस्तान बाहर; ऑस्ट्रेलिया के लिए आज करो या मरो का मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment