Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम श्री स्कूल रानी कर्णावती में वार्षिकोत्सव का आयोजन:'सृजन' कार्यक्रम में बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुति, छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के लालडिग्गी स्थित पीएम श्री कंपोजिट स्कूल रानी कर्णावती में वार्षिक उत्सव 'सृजन' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, गीत और नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उत्सव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित मधुरिमा तिवारी ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मझवां विधायक स्मिता मौर्य और नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा देखकर उन्हें प्रसन्नता हुई। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देते हैं। मझवां विधायक स्मिता मौर्य ने विद्यालय को जिले और प्रदेश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि यहां की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियां अनुकरणीय हैं। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने प्रधानाध्यापिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक ऐसा मॉडल स्थापित किया है, जो पूरे जिले का नाम रोशन कर रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में शिक्षक जैनेंद्र सिंह, मंजुला सिंह, रमाकांत दुबे, सुधीर त्रिपाठी, बीरभान सिंह, नीतू यादव, शीला सिंह, आरपी अरविंद तिवारी, राजेश अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, शिवानी सिंह, अमित श्रीनेत, विजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी बनाने पर फोकस:मंत्री ने की समीक्षा बैठक, जनसुविधाओं और बालाजी शोभायात्रा की व्यवस्था परखी
    Next Article
    चंदौली अधिवक्ता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:सिक्स लेन सड़क और मनमाने हाउस टैक्स को लेकर उठाई आवाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment