Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीहू की जिंदगी से सौरभ को दूर रखती थी मुस्कान:किराए वाले घर के कमरे की दीवारों से लेकर बेटी की किताबों में पापा मिसिंग, केवल मां-बेटी की पेंटिंग

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ के नीलाड्रम कांड वाली मुस्कान नहीं चाहती थी कि उसकी बेटी पीहू सौरभ से प्यार करे। मुस्कान का इरादा पीहू की जिंदगी में साहिल की जगह बनाना था। वो चाहती थी कि पीहू सौरभ को भूलकर केवल साहिल को याद रखे। इसलिए मुस्कान ने पीहू की जिंदगी में सौरभ को गायब करना शुरू कर दिया था। मुस्कान-सौरभ के किराए वाले मकान में पीहू की जो किताबें, तस्वीरें मिली हैं उनमें कहीं भी सौरभ नहीं है। पीहू की ड्राइंग कॉपी में केवल मां, बेटी के स्कैच बने हैं। यहां तक की कमरे की दीवारों में नन्हीं पीहू ने जो चाइल्डहुड पेंटिंग्स बनाई हैं उन पेंटिंग्स में भी कहीं पूरा परिवार नहीं है। केवल मुस्कान और बेटी पीहू नजर आ रही है। इससे साफ है कि मुस्कान, पीहू की जिंदगी से सौरभ को बाहर करके पिता की जगह साहिल को देना चाहती थी। जिसकी लगातार वो तैयारी कर रही थी। कमरे की दीवारों पर केवल मां-बेटी के स्कैच मुस्कान-सौरभ जिस कमरे में रहते थे उस कमरे की दीवारों पर चारों तरफ केवल मुस्कान-पीहू के चित्र बने हैं। नन्हीं बच्ची ने क्रेयॉन और पेंसिंल से दीवारों पर केवल दो लड़कियों की तस्वीरें बनाई हैं। कहीं-कहीं ये तस्वीरें अकेली बच्ची की भी हैं। पूरे कमरे में एक भी फोटो ऐसी नहीं है जिसमें पूरा परिवार साथ हो। पीहू की ड्राइंगबुक में लिखा आई लव मम्मा नन्हीं पीहू की स्कूल नोटबुक, ड्राइंगकॉपी में भी केवल मां, बेटी के स्कैच बने हैं। इन तस्वीरों पर पीहू ने आई लव मम्मा ही लिखा है। इसके अलावा कहीं सौरभ की फोटो नहीं है। मकान के अंदर कुछ तस्वीरें भी मिली हैं वो भी केवल पीहू और उसकी मां मुस्कान की हैं। एक भी तस्वीर में सौरभ नहीं हैं। पीहू के खिलौने, कपड़े, पालना, झूला सब मकान में हैं। लेकिन पूरे परिवार की कोई फोटो, निशानी नहीं है। पीहू का रियल नाम अमायरा रस्तोगी, डॉक्यूमेंट पर सौरभ का नाम नहीं स्कूल की कॉपियों और आधारकार्ड के डॉक्यूमेंट में पीहू का नाम अमायरा रस्तोगी लिखा हुआ था। मतलब पीहू का ओरिजनल नाम अमायरा है पीहू उसका प्यार का नाम है। पीहू के जो डॉक्यूमेंटस भी कमरे में मिले हैं सभी पर उसके पैरेंट्स के नाम वाली जगह पर केवल मां मुस्कान रस्तोगी का नाम है। कहीं भी पीहू के पिता सौरभ का नाम उसके कागजातों में लिखा नहीं मिला है। कमरे में पीहू की यूनिफार्म, खिलौने भी फैले कमरे में पीहू की स्कूल ड्रेस, स्कूल की किताबें, उसका आईकार्ड और स्कूल बेल्ट भी मिले हैं। मुस्कान का बर्थ सर्टिफिकेट भी मिला है। जो 2014 में नगर निगम से बनवाया गया था। जारी किया गया है। इँडियन एयरलाइंस का सौरभ का फ्लाइट का टिकट भी मिला है। कमरे में पीहू की गुडिया, टेडीबियर और खिलौने भी पड़े थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम
    Next Article
    सारा अली खान की 'शिवभक्ति' पर फतवा:मौलाना बोले- एक्ट्रेस ने गुनाह किया, अल्लाह माफ नहीं करेगा, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment