Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले गला घोटा, फिर कार में जिंदा जलाया, 2-2 लाख का लालच देकर किराएदारों को भी हत्या में शामिल कराया, रोंगटे खड़े कर देगी ये मर्डर मिस्ट्री

    2 hours from now

    2

    0

    सागर में कार में लगी आग को पहले एक दर्दनाक हादसा समझा गया। लेकिन जब पुलिस ने इस घटना की गहराई से जांच की तो सामने आया एक ऐसा सच जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। यह सिर्फ आग नहीं थी। यह एक सोची समझी साजिश थी जिसमें पति ने ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इश्क, शक और धोखे की इस कहानी ने एक परिवार को उजाड़ दिया और समाज को झकझोर कर रख दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी डॉक्टर नीलेश और उसकी पत्नी सीमा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि डॉक्टर का पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग था जिसे लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे। 20 मार्च की रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ जो इतना बढ़ गया कि गुस्से में डॉक्टर ने अपनी पत्नी का गला घोट दिया।इसे भी पढ़ें: दिनदहाड़े HPCL के प्लांट में घुसकर किया था डबल मर्डर, योगी की पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में ठोकी गोली इसके बाद उसने इस हत्या को हादसा दिखाने की खतरनाक योजना बनाई। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने दो साथियों को बुलाया। उसने अपनी बेटी और आसपास के लोगों को बताया कि पत्नी की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। फिर तड़के करीब 4:00 बजे वह कार में पत्नी को लेकर चनाटोरिया टोल प्लाज़ा के पास सुनसान जगह पहुंचा। वहां कार रोकर पत्नी के ऊपर पेट्रोल डाला गया और आग लगा दी गई ताकि पूरी घटना को हादसा साबित किया जा सके।इसे भी पढ़ें: Uttam Nagar violence: Rahul Gandhi का BJP पर बड़ा हमला, बोले- नफरत की रोटी सेंक रही हैआरोप है कि आग लगने के बाद डॉक्टर और उसके दोनों साथी कार से बाहर निकल आए। लेकिन उन्होंने सीमा को बचाने की कोई कोशिश नहीं की। वह लोग कार को जलते हुए देख रहे थे और घटना को एक्सीडेंट या गैस ब्लास्ट बताने की कोशिश करते रहे। लेकिन पुलिस को मौके पर मिले सबूतों और घटना स्थल की परिस्थितियों ने उनकी कहानी पर सवाल खड़े कर दिए। यहीं से जांच का रुख बदल गया और साजिश के परते खुलने लगे। मृतिका के भाई का कहना है कि जीजा और दीदी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था और उन्हें पहले से ही किसी अनहोनी का डर था। पुलिस पूछताछ में आरोपी डॉक्टर की चालाकी भी सामने आई। बताया जा रहा है कि वह पहले बीएसएफ की ट्रेनिंग ले चुका है और काफी समय तक पुलिस को गुमराह करता रहा। कभी उसने एक्सीडेंट की कहानी बताई तो कभी सीएनजी ब्लास्ट का बहाना बना। लेकिन वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों ने उसकी हर कहानी को झूठ साबित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। एक प्रेम प्रसंग और घरेलू विवाद ने एक महिला की जिंदगी छीन ली और एक परिवार को हमेशा के लिए टूटने पर मजबूर कर दिया। इसे भी पढ़ें: Baba Siddique हत्याकांड में पत्नी की अर्जी खारिज, Supreme Court बोला- आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत कहां हैं?सागर में एक डॉक्टर ने पत्नी की हत्या की साजिश रची और 2-2 लाख रुपए का लालच देकर अपने दो किरायेदारों को शामिल किया। पत्नी को कार में जलाकर देखता रहा। फिर वारदात को हादसा साबित करने की कोशिश की, लेकिन अपनी ही कहानी में फंस गया। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी डॉ. नीलेश और उसके दो सहयोगियों रामकृष्ण और शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि जिस मकान में डॉक्टर रहता था, उसी में दोनों सह-आरोपी रामकृष्ण और शुभम कुर्मी किराए से रहते थे। रामकृष्ण और शुभम गढ़ाकोटा में पैथोलॉजी लैब चलाते थे और डॉक्टर नीलेश के क्लिनिक से सैंपल लाते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PNG कनेक्शन नहीं लिया तो कटेगी LPG Supply, सरकार का नया और सख्त आदेश
    Next Article
    एक तरफ Pakistan को मध्यस्थता में तरजीह, दूसरी तरफ PM मोदी को फोन, क्या है ट्रंप की ईरान स्ट्रैटेजी?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment