Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले राहुल गांधी, अब ममता की TMC, मिडिल ईस्ट संकट पर सरकार की बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग से क्यों बच रहा विपक्ष?

    3 hours from now

    2

    0

    सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक बुधवार शाम पांच बजे बुलाई गई है।  बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं और विदेश मंत्री एस जयशंकर के भी इसमें मौजूद रहने की उम्मीद है। लेकिन अब मिडिल ईस्ट संकट पर सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक से ममता बनर्जी की पार्टी ने किनारा कर लिया है। टीएमसी सरकार की बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होगी। इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि वह सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनका केरल में एक कार्यक्रम पहले तय है। हालांकि सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर आई खबरों के बाद राहुल का केरल दौरा फिलहाल टल गया है।इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee का BJP पर बड़ा हमला, 'आज Voting Rights, कल NRC से छीनेंगे नागरिकता'विपक्ष ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वक्तव्य के बाद इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक की मांग उठाई थी। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दल पश्चिम एशिया युद्ध और इसके भारत पर प्रभाव को लेकर सरकार से लगातार सवाल कर रहे हैं। राज्यसभा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में छिड़े वर्तमान संघर्ष के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए अधिकार संपन्न सात नये समूहों का गठन किया गया है जो एलपीजी, आवश्यक सेवाओं एवं वस्तुओं की आपूर्ति एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अन्य विषयों का नियमित आकलन कर सुझाव देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इसके कारण भारत के सामने आई चुनौतियों पर राज्यसभा में अपनी ओर से वक्तव्य देते हुए कहा कि तीन सप्ताह से अधिक समय हो चुका है तथा इस युद्ध ने विश्व में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है। मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कहा था कि पश्चिम एशिया में संघर्ष से पैदा हुए अप्रत्याशित संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है जिससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। इसे भी पढ़ें: भगवा वस्त्र, हिंदू अस्मिता की बातें, मुस्लिम तुष्टीकरण के खिलाफ सीधी आवाज, बंगाल के लिए बीजेपी ने चुन लिया नया 'योगी'शिवसेना सांसद ने सर्वदलीय बैठक में राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर जमकर निशाना साधासर्वदलीय बैठक के लाइव अपडेट: शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने बुधवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर हो रही सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गैरमौजूदगी की आलोचना करते हुए इसे "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया। एएनआई से बात करते हुए म्हस्के ने कहा, "मौजूदा संघर्ष पर चर्चा होगी और विपक्ष के सुझाव भी लिए जाएंगे, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता खुद इसमें हिस्सा नहीं लेंगे... वे सिर्फ प्रधानमंत्री पर बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। अपने हमले को और तीखा करते हुए म्हस्के ने गांधी पर मुद्दों को सुलझाने में योगदान न देने का आरोप लगाया और कहा, "वे मुद्दों को सुलझाने की कोशिश भी नहीं कर सकते, और सिर्फ प्रधानमंत्री पर बयान देते हैं जो काम कर रहे हैं।विदेश मंत्रालय, गृह मंत्री, विदेश मंत्री और पेट्रोलियम सचिव बैठक में शामिल होंगेसर्वदलीय बैठक के लाइव अपडेट: केंद्र सरकार आज शाम 5 बजे पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक आयोजित करेगी, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा उद्धृत सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिसरी और पेट्रोलियम सचिव सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मौजूदा स्थिति और भारत की तैयारियों के बारे में जानकारी देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
    Next Article
    Assam Election 2026: 124 सीटों पर 776 उम्मीदवार मैदान में, जानें किसका Nomination हुआ रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment