Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:नेता के बेटे ने VIDEO बना गोली मारी; कल सरकारी छुट्‌टी; 8 छात्राएं बोलीं- ब्रा स्ट्रैप खींची, पीछे से तीर मारा

    6 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर दिवंगत कांग्रेस नेता के बेटे की सुसाइड से जुड़ी रही। जिसने खुद को गोली मारने से पहले वीडियो बनाया। जिसमें चंडीगढ़ के बिल्डर बाप-बेटों पर 4 करोड़ के फ्रॉड का आरोप लगाकर अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. कांग्रेस नेता के बेटे का सुसाइड, गोली मारने से पहले VIDEO बनाया बठिंडा के मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके दिवंगत कांग्रेस नेता सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त ने आत्महत्या कर ली। दविंदर ने रविवार देर रात को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। उन्होंने आत्महत्या करने से पहले 8.45 मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें चंडीगढ़ के बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए। दविंदर ने कहा कि बिल्डर ने 4 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया। बिल्डर को मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां और जालंधर से कांग्रेस के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से फोन भी कराया। उन्होंने कहा कि परिवार को इंसाफ दिलाना। इसके बाद उन्होंने अपनी 30 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। दविंदर नत्त एडवोकेट थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। उनका शव अस्पताल में रखा है। बठिंडा के SP सिटी नरिंदर सिंह ने कहा कि मृतक ने मरने से पहले सुषमा बिल्डर्स के मालिक बिंदरपाल और उसके बेटों भरत और प्रतीक पर आरोप लगाए हैं। मृतक की मां के बयान के आधार पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. इंडस्ट्री के लिए राहत, सरकार गैस पाइपलाइन बिछा रही पंजाब में गैस संकट निपटने के लिए AAP सरकार जल्द जालंधर और लुधियाना में गैस पाइपलाइन बिछाएगी। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने यह बात कही। उन्होंने साफ किया है कि रिहायशी एरिया में गैस की किल्लत नहीं है।मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने आर्टिफिशियल दिक्कत बना रखी है। जहां-जहां गैस पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वहां स्थिति बेहतर है। सरकार लगातार काम कर रही है कि जल्द से जल्द हर जगह गैस पाइपलाइन बिछाई जाए। अरोड़ा ने कहा कि लोग घरों में दो या चार सिलेंडर रखते हैं। पहले एक सिलेंडर बुक करते थे। अब लोग चारों बुक करवा रहे हैं, जिससे ऐसी स्थिति बन रही है। घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार के साथ-साथ पीछे से भी सप्लाई फुल है। उन्होंने कहा कि जो इंडस्ट्री एलपीजी का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें दिक्कत आ रही है। जबकि, जो नेचुरल गैस का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें कोई समस्या नहीं है। मंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द पीएनजी गैस पहुंचाई जाए। दोराहा में पाइपलाइन से गैस पहुंच गई। जल्दी ही लुधियाना और जालंधर तक गैस लाइन पहुंचाएंगे। अगर PNG गैस घरों में सप्लाई की जाए तो साल के 12 सिलेंडर के हिसाब से लोगों को करीब 1800 रुपए की बचत हो सकती है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. थाने में आधी रात धमाके से हड़कंप, DSP बोले- कुछ टूटा नहीं अमृतसर के राजासांसी क्षेत्र के थाना भिंडी सैदां में रविवार रात एक संदिग्ध धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों पर शक जताया जा रहा है, जिन्होंने थाने में विस्फोट किया। यह धमाका देर रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच सुना गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए। घटना के तुरंत बाद थाने का गेट अंदर से बंद कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुबह उन्हें एक रिपोर्ट मिली थी, जिसमें देर रात मामूली धमाके जैसी आवाज आने की जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई। डीएसपी के अनुसार, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। थाने के अंदर कोई कांच या अन्य सामान टूटने की भी सूचना नहीं है। पुलिस थाने के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिसमें करीब 12 घंटे की रिकॉर्डिंग को जांचा जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. 31 मार्च को छुट्‌टी घोषित, स्कूल-कॉलेज के साथ सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे पंजाब में 31 मार्च को पब्लिक हॉलिडे की घोषणा की गई है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह छुट्‌टी महावीर जयंती के अवसर पर घोषित की गई है। महावीर जयंती जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है। राज्य सरकार ने इस दिन को गैजेटेड हॉलिडे घोषित किया है, जिससे पूरे राज्य में सभी सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज, सरकारी संस्थान और शैक्षणिक केंद्र बंद रहेंगे। इससे छात्रों और कर्मचारियों को एक दिन का आराम मिलेगा। वहीं, जरूरत वाली सभी चीजें खुली रहेंगी। इनमें निजी कंपनियां, अस्पताल और आपातकालीन सेवाएं व बाजार और दुकानें शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. युवक की गोली मारकर हत्या, रास्ते में घेर कर फायरिंग की अमृतसर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह प्रतिदिन की तरह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी उसकी बाइक और मोबाइल भी ले गए। घटना आज सुबह करीब 10 बजे अटारी क्षेत्र स्थित राजाताल गांव के पास हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सोहणा सिंह के नाम से हुई, जो राजाताल गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोहणा सिंह रोज की तरह सुबह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। जब वह राजाताल गांव के पास पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक हुए इस हमले से वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी वहीं मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर) 6. स्नैचिंग केस में छात्र को पकड़ने पर बवाल, थाने में महिलाओं का हंगामा जालंधर में स्नैचिंग के मामले में पुलिस 10वीं के छात्र को उसके घर से उठा ले गई। करीब 6 घंटे बीतने के बाद भी जब पुलिस ने नहीं छोड़ा, तो रात में करीब 10 बजे परिजन थाना-6 पहुंचे। उन्होंने थाने का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने थाने का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद परिजन ने रात में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनके 17 वर्षीय बेटे को बिना किसी ठोस जानकारी के 6 घंटे से ज्यादा समय तक थाने में बिठाए रखा और उन्हें मिलने तक नहीं दिया गया। उन्होंने पुलिस पर दुर्व्यवहार और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। छात्र की मां ने रोते बताया कि उसका बेटा पिछले कई घंटों से पुलिस की कस्टडी में है, लेकिन कोई भी अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि उसे क्यों पकड़ा गया है। महिला ने गुहार लगाते हुए कहा की अगर मेरे बेटे को कुछ भी हुआ, तो मैं थाने के बाहर ही अपनी जान दे दूंगी। इससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने पूछताछ पूरी होने की बात कहकर लड़के को छोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर) 7. प्रॉपर्टी विवाद में कांग्रेस नेता की हत्या लुधियाना में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवारी की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ। एडीसीपी जश्नदीप सिंह गिल ने बताया कि तिवारी की हत्या प्रॉपर्टी विवाद में हुई। इस वारदात को खोखरा के रहने वाले विजय कुमार नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया। पंचायत की जमीन पर विजय कुमार ने कब्जा किया था, जिसे तिवारी और गांव के सरपंच ने छुड़वाया था। इसी रंजिश में विजय ने उनकी हत्या की। वहीं, कांग्रेस नेता राजा गिल ने कहा कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता तब तक परमिंदर का पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाएगा। रविवार शाम को 2 हमलावरों ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी मारी थी। अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि, पत्नी को उनकी मौत के बारे में नहीं बताया गया है। वह आज अस्पताल पहुंची और बेसुध हो गईं। उन्हें कहा गया कि उनके पति की हालत सीरियस है। तिवारी संत बाबा सुंदरदास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मालिक थे। रविवार (28 मार्च) को शाम साढ़े 6 बजे माछीवाड़ा के गांव तखरां में बस स्टैंड पर अपने क्वार्टरों पर कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो लोग आए। उन्होंने पीछे से सिर पर कुल्हाड़ी से तीन वार किए। जिससे उनका सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़े। उनके दिमाग की नसें बाहर निकल आईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर) 8. चंडीगढ़ में दिनदहाड़े लूट, काले कपड़े-हेलमेट पहनकर आया लुटेरा चंडीगढ़ में दिनदहाड़े काले कपड़े और हेलमेट पहनकर आए लुटेरे ने चाकू की नोक पर लूट कर ली। आरोपी ने सब्जी विक्रेता को धमकाकर चांदी की चेन छीन ली। सरेआम वारदात करने के बाद आरोपी लुटेरा वहां से आराम से चला गया। इस दौरान वहां बाइक और पैदल लोग गुजरते रहे लेकिन किसी ने कोई विरोध या मदद नहीं की। आरोपी के फरार होने के बाद सब्जी विक्रेता ने सेक्टर 31 के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लूट की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपी के बारे में पता नहीं चल सका है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सब्जी विक्रेता रूटीन की तरह अपनी रेहड़ी लेकर गुजर रहा है। तभी बाईं तरफ से लुटेरा काले कपड़े पहनकर चेहरे पर हेलमेट लगाए हुए आता है। फिर वह झटके से उसके गले से चेन तोड़ लेता है। सब्जी विक्रेता हिम्मत दिखाते हुए उसका एक हाथ पकड़ लेता है लेकिन लुटेरा जोर से उसका हाथ झटकता है और चेन को इकट्‌ठी कर अपनी जेब में डाल लेता है। इस दौरान वह चाकू दिखाकर धमकाता है। (पढ़ें पूरी खबर) 9. नर्सिंग कॉलेज चेयरमैन पर खुलासे, छात्रा बोली- मेरी ब्रा स्ट्रैप खींची हरियाणा के हिसार स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। चेयरमैन जगदीश गोस्वामी पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न और SC/ST एक्ट जैसी धाराओं के तहत FIR हुई थी। गोस्वामी करीब 3 महीने जेल में रहा। गोस्वामी पर उस वक्त 8 लड़कियों ने आरोप लगाए थे। इस मामले में अब कोर्ट का ऑर्डर आने के बाद छात्राओं के लगाए आरोप सामने आए हैं। इसमें छात्राओं ने कहा- जबरन बाथरूम में फंसाकर उनकी ब्रा स्ट्रैप खींचने की कोशिश की। हॉस्टल में आकर पैर दबाने को कहा। सोते वक्त गुपचुप ढंग से चादर हटा दी। ऐसे ही कई गंभीर आरोप छात्राओं ने लगाए। हालांकि, इस मामले में गोस्वामी के वकील ने कहा था कि कई छात्राओं ने एफिडेविट दिया कि सब गलतफहमी में हुआ है, जो अब सुलझ गया है। वहीं, कोर्ट ने कहा कि आरोपी पर पहले कोई केस नहीं है। ट्रायल में ही आरोपों की सच्चाई पता चलेगी, जिसमें समय लगेगा। इसलिए, उसे जमानत दी जाती है। 27 मार्च को जमानत के बाद अब इसकी केस की कॉपी से छात्राओं के बयान सामने आए हैं। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके 10. रैपर हनी सिंह पैग लेकर स्टेज पर पहुंच गए रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार वजह सिर्फ उनकी एंट्री नहीं, बल्कि स्टेज पर पहुंचने से पहले हाथ में उठाया गया वो 'ड्रिंक' है, जिसने पूरे शो को अलग ही चर्चा में ला दिया। मुंबई में कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने नीले रंग की रॉल्स रॉयस घोस्ट से एंट्री ली। बैकग्राउंड में उनका सुपरहिट गाना मिलियनेयर बज रहा था और स्टेज लाइट्स के बीच उनका आगमन पहले ही हाई-वोल्टेज बना हुआ था। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उस पल ने, जब कार से उतरते ही एक महिला ने ट्रे में गिलास लेकर उन्हें ड्रिंक सर्व किया। हनी सिंह ने बिना रुके पूरे फिल्मी अंदाज में गिलास उठाया और उसी के साथ स्टेज की ओर बढ़ गए। हाथ में जाम लेकर माइक संभालना, यही सीन अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों ने कहा कि हनी सिंह अब शराब प्रमोट कर रहे हैं। हनी सिंह इससे पहले भी गानों में अश्लील डांस और शब्दों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। हालांकि, 2014 से 2018 तक वह म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब रहे। फिर उन्होंने इसकी वजह डिप्रेशन, एंग्जाइटी व मानसिक परेशानी बताई थी। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसे कीमत चुकानी होगी:वामपंथियों ने भोले-भाले आदिवासियों को अंधेरे में रखा, अब बस्तर से लाल आतंक लगभग खत्म
    Next Article
    हिमाचल में CAG रिपोर्ट ने खोली वित्तीय गड़बड़ियों की पोल:HPU में अयोग्य टीचर भर्ती, रिसर्च-वर्क घटा; सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment