Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब CM ऑफिस-चंडीगढ़ कोर्ट उड़ाने की धमकी:पुलिस-CRPF ने सेक्रेटेरिएट में सर्च ऑपरेशन चलाया; हरियाणा सचिवालय में भी अलर्ट

    6 hours ago

    1

    0

    चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। एहतियातन हरियाणा सचिवालय को भी अलर्ट पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल संबंधित विभाग को मिला था, जिसमें CM ऑफिस में विस्फोट करने की बात कही गई है। इस ईमेल का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ। हालांकि, इसकी पुलिस या प्रशासन के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। दैनिक भास्कर भी इस ईमेल की पुष्टि नहीं करता। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और लोगों को सचिवालय से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। पुलिस बल, CRPF, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ली। जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बता दें कि मंगलवार को भी मोहाली के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसमें CM मान एडमिट थे। हालांकि, यह धमकी भी झूठी निकली थी। धमकी भरे ईमेल में ये बातें लिखीं सामने आए ईमेल के स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि यह सचिवालय को आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर मिला। इसमें लिखा है कि मान (CM भगवंत मान) का दफ्तर, सेक्रेटेरिएट और चंडीगढ़ कोर्ट में दोपहर 2.11 बजे धमाका होगा। इसके बाद लिखा है - पंजाब अब खालिस्तान बनकर रहेगा। मान (CM भगवंत मान) के दफ्तर में दोपहर 2.11 बजे धमाका होगा। वहीं, चंडीगढ़ कोर्ट में दोपहर 3.11 बजे ब्लास्ट होगा। मेल में नीचे भगवंत मान के दफ्तर और घर को निशाना बनाने का जिक्र है। एहतियातन हरियाणा सचिवालय भी अलर्ट पर पंजाब सचिवालय को मिली धमकी के बाद हरियाणा सचिवालय में भी अलर्ट कर दिया गया है। सबसे अहम बात यह है कि कल यानी 20 फरवरी को हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसको देखते हुए विधानसभा परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट किया गया है। दोपहर बाद विधानसभा परिसर में बीएसी की मीटिंग होनी है। इसमें सीएम नायब सैनी, स्पीकर हरविंद्र कल्याण, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा शामिल होने वाले हैं। CM मान आज ही डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे धमकी भरे ईमेल में CM भगवंत मान के ऑफिस के साथ घर को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि CM मान आज ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से डिस्चार्ज होकर चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वह अब ठीक है। बता दें कि जब CM मान अस्पताल में भर्ती थे, जब मोहाली के अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे अस्पताल परिसर और उसके आसपास के एरिया को घेर लिया था। हालांकि, यह धमकी फर्जी निकली। धमकी पर कार्रवाई में पल के अपडेट्स के नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राज्य फ्रीबीज की जगह रोजगार दें:तमिलनाडु सरकार को फटकार, पूछा- हम किस तरह की संस्कृति विकसित कर रहे हैं?
    Next Article
    चीनी-रोबोट को अपना बताने वाली प्रोफेसर को नौकरी की तलाश:लिंक्डइन पर लिखा 'ओपन टू वर्क'; गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment