Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले बगावत:चन्नी वड़िंग का डोजियर लेकर दिल्ली रवाना, इंचार्ज बघेल की मीटिंग का बॉयकॉट; 1 सांसद-6 MLA का समर्थन

    17 hours ago

    1

    0

    पंजाब कांग्रेस में खुली बगावत हो गई है। पूर्व CM व जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल की मीटिंग का बायकॉट कर दिया है। चन्नी अपने समर्थक सांसदों, विधायकों व पूर्व विधायकों से मीटिंग के बाद दिल्ली रवाना हो गए हैं। जहां वे हाईकमान से मिलेंगे। चन्नी समर्थकों ने बघेल को रिसीव तक नहीं किया। बघेल अब साइलेंट बैठे नेता विपक्ष प्रताप बाजवा के घर गए हैं। चन्नी को नया प्रधान बनने के लिए अब तक एक सांसद सुखजिंदर रंधावा और 6 विधायकों का समर्थन मिल गया है। इसके अलावा नए वर्किंग प्रधान संगत सिंह गिलजियां भी उनके गुट में शामिल हो गए हैं। मौजूदा प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के पक्ष में सिर्फ एक सांसद डॉ. अमर सिंह आए हैं। कोई भी विधायक उनके समर्थन में नहीं बोला है। चन्नी ने प्रभारी के आने से पहले ही मोहाली में अपने समर्थक नेताओं से मीटिंग की। जिसमें प्रभारी के बायकॉट का फैसला लिया गया। चन्नी ने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि यह मोरिंडा में हुई पहली मीटिंग की ही कड़ी है। कांग्रेस हाईकमान ने बगावत थामने के लिए बघेल को 5 दिन के लिए पंजाब भेजा है। वह चंडीगढ़ में दोनों गुटों से मीटिंग करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि एक-2 दिन में सबसे बात करूंगा। सबसे पहले जानिए चन्नी की मीटिंग में क्या हुआ… चन्नी गुट की मोहाली मीटिंग में फैसला लिया गया कि वड़िंग विरोधी गुट का कोई भी नेता उनकी अगुआई वाले किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा। राजा वड़िंग के खिलाफ सभी नेता एकजुट रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी इस बैठक में शामिल होने की सहमति दी थी। लेकिन वे बैठक में नहीं पहुंचे। बैठक में राजा वड़िंग के खिलाफ एक विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की गई, जिसे कांग्रेस हाईकमान को सौंपा जाएगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि राजा वड़िंग के बयानों से कांग्रेस को जमीनी स्तर पर राजनीतिक नुकसान हुआ है। नेताओं का कहना था कि तरनतारन में पूर्व गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर बयानबाजी से दलित भाईचारा नाराज हुआ। तरनतारन में बयानबाजी से सिख भाईचारा भी नाराज है। वहीं ज्ञानी जैल सिंह के खिलाफ बयानबाजी करके OBC भाईचारा भी कांग्रेस से छिटक रहा है। हाईकमान को बताया जाना है कि राजा वड़िंग की अगुआई में कांग्रेस पंजाब में चुनाव नहीं जीत सकती। अब पढ़िए किस नेता ने क्या कहा… प्रधान वड़िंग बोले- चन्नी वाली POK की मीटिंग नहीं इस मामले में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मोरिंडा मीटिंग को लेकर मीडिया ऐसे बात कर रही है जैसे POK (पाक के कब्जे वाला कश्मीर) की मीटिंग हो। मोरिंडा मीटिंग के बारे में भी आपको बता चुका हूं। हमारे वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी के घर पर थी। जो कैंपेन कमेटी के चेयरमैन बने हैं। बहुत से लोग उनका स्वागत करने गए। बहुत से लोग उनसे मिलने गए। जो नहीं मिलने गए, हो सकता है आने वाले दिनों में भी वह मिलने जाएं। उन्होंने कहा कि मोरिंडा की मीटिंग पीओके की मीटिंग नहीं थी। ऐसा मत करिए मेरी गुजारिश है। वह भी मीटिंग कांग्रेस की मजबूती के लिए थी। आने वाले दिनों में सभी एक साथ दिखेंगे। आपका तो हमें लड़ाने का मन है। मेरी सीनियर नेताओं से आज मीटिंग हुई। मीटिंगें निरंतर होंगी। कांग्रेस इकट्ठी है। मैं इंटरनल कोई बात नहीं करना चाहता। कांग्रेस परिवार इकट्‌ठा है। आप यह विवाद न बनाए कि यहां या वहां मीटिंग हुई। बाजवा ने कहा- ट्रंप-ईरान टेबल पर आ सकते हैं तो यह क्यों नहीं नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि प्रभारी साहब सीधे एयरपोर्ट से मेंर घर आए। हमारी 45 मिनट बात हुई। मालवा, दोआबा व माझा तक हर हिस्से पर बात हुई। उन्होंने भी मुझे कहा है कि जिस भी नेता की शिकायतें हैं, किसी को भी किसी से मतभेद है, किसी को अपने हलके को लेकर मतभेद है, मेरे पास लेकर आओ, बात करेंगे। हम इकट्ठा होकर लड़ेंगे। उन्होंने अलग प्रधान बनाने को लेकर कहा कि जो भी फैसला है, वह हाईकमान ने करना है। मैं कोई अथॉरिटी नहीं हूं कि उस पर टिप्पणी कर सकूं। मेरी यह कोशिश रहेगी कि यह मामला जल्दी निपट जाए। 5 दिनों में यह निपट जाएगा। किसी ने हाईकमान से मिलना भी होगा, उसे मिला देंगे। मैं सबसे संपर्क करूंगा। जिस किसी की भी शिकायत है, उन्हें दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान व ट्रंप भी एक टेबल पर बैठे थे। ऐसी कौन सी चीज है जो एक टेबल पर नहीं होगी। ट्रंप व ईरान एक टेबल पर आ सकते हैं तो ये भी आ सकते हैं। 2021 जैसी स्थिति पर बाजवा ने कहा कि यह डेमोक्रेटिक पार्टी है। यहां लोग खुलकर सांस ले रहे हैं। योग में कहा जाता है कि सांस लेना आसान नहीं है। बघेल बोले- सभी नेताओं से मुलाकात की जाएगी भूपेश बघेल ने कहा कि पांच दिन के दौरे पर हूं। डीसीसी, नई कमेटियों और यूथ कांग्रेस के चुनकर आए नेताओं से मीटिंग होगी। अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं से मीटिंग करेंगे। मैं अभी आया हूं। एक दो दिन का समय दीजिए। सबसे बातचीत करेंगे। फिर मैं मीडिया से बात करूंगा। मदनलाल जलालपुर ने शोकॉज नोटिस जारी मदनलाल जलालपुर को कांग्रेस की अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन अवतार हेनरी ने शोकॉज नोटिस भेजा। उन्हें तीन दिन में जवाब देने को कहा है। अवतार हेनरी ने नोटिस में कहा है कि जलालपुर ने मीडिया में केसी वेणुगोपाल व भूपेश बघेल के खिलाफ बातचीत की है। मोरिंडा में चन्नी के घर हुई मीटिंग में जलालपुर शामिल हुए थे। उसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात की थी। सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने दी नसीहत वहीं पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व CM चरणजीत चन्नी को बिना नाम लिए नसीहत दी है। डॉ. गांधी ने कहा- लोकतंत्र, संवधान, पंजाब व देश के हित में पंजाब के कांग्रेसी वर्कर्स लीडरों से त्याग व कुर्बानी की आस करते हैं। 50 कांग्रेस नेताओं के साथ घर में की थी मीटिंग चन्नी राजा वड़िंग को प्रधान की कुर्सी से हटाने की जिद पर अड़े हुए हैं। इसके लिए उन्होंने मोरिंडा में अपने घर पर करीब 50 कांग्रेस नेताओं से मीटिंग की। हालांकि चन्नी को काउंटर करने के लिए प्रधान वड़िंग भी घर-घर जाकर नेताओं से मिल रहे हैं। रविवार को नवजोत सिद्धू गुट से पूर्व DGP मुहम्मद मुस्तफा ने भी हाईकमान को ओपन लेटर लिख मजबूत नेता को प्रधान बनाने की सलाह दी। इसी बीच कांग्रेस के झगड़े को निपटाने के लिए पार्टी के पंजाब प्रभारी व छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल 5 दिन के दौरे पर दोपहर करीब 4 बजे चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। वह चंडीगढ़ में वड़िंग, चन्नी के अलावा और भी सीनियर नेताओं से मीटिंग कर सकते हैं। चन्नी ने ये VIDEO जारी किया ************** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस की लड़ाई में सिद्धू गुट की एंट्री: पूर्व DGP मुस्तफा बोले- मजबूत नेता को कमान दो; चन्नी के तेवर देख वड़िंग घेराबंदी में जुटे पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में टूट के आसार बढ़ गए हैं। पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग की लड़ाई में नवजोत सिद्धू गुट की भी एंट्री हो गई है। सिद्धू के करीबी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के पति पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा ने राजा वड़िंग के इस्तीफे की मांग की है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती:PM मोदी बोले- आर्टिकल 370 हटाना उन्हें सबसे बड़ी श्रद्धांजलि; अमित शाह पैतृक घर जाकर श्रद्धांजलि देंगे
    Next Article
    शिमला में 4 गाड़ियों पर गिरा पेड़:चंबा में कार पर पत्थर गिरने से लड़की की मौत, रामपुर में फ्लैश फ्लड, पागल नाला में बाढ़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment