Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में Manish Sisodia ने किया AAP के महासंपर्क अभियान का एलान, Sukhbir Badal ने कसा तंज

    13 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने 20 सितंबर से पूरे राज्य में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने की शुक्रवार को घोषणा की जिसके तहत 2.68 लाख बूथ कमिटी सदस्य मान सरकार के काम को रेखांकित करेंगे। आप की इस घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं का स्वागत ‘‘चप्पल’’ से होगा। शुक्रवार को जलालाबाद में अपनी पार्टी की पंजाब बचाओ रैली में शिअद प्रमुख ने राज्य के लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर राज्य को आम आदमी पार्टी सरकार से मुक्त कराएं।बादल ने कहा, ‘‘आप के सभी नेताओं का घर-घर में चप्पलों से स्वागत होगा। उन्हें गांवों में जाने दें और देखें कि जब उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस नहीं होगी तो उनके साथ क्या होगा! पंजाब के लोग, जो मादक पदार्थ और कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने पर जवाबदेही की मांग कर रहे हैं, उन्हें दिन में तारे दिखा देंगे।’’ बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को लगता है कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में ‘‘बांटो और राज करो की नीति’’ का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि ‘‘इस बार (मुख्यमंत्री) भगवंत मान वारिस पंजाब दे पार्टी को बढ़ावा दे रहे हैं, जो असल में पंजाब के लिए एक वायरस है।’’ इससे पहले, सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मान धुरी में जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे, जबकि आप 19 सितंबर को लुधियाना में अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगी और चुनाव प्रचार का पर्चा जारी करेगी।इसके साथ ही, पंजाब में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पूरे प्रदेश में जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर लोगों को जोड़ने का अभियान शुरू हो जाएगा। सिसोदिया ने कहा, ‘‘भगवंत मान सरकार के कार्यकाल के साढ़े चार साल पूरे हो चुके हैं और उसने 2022 में किए गए सभी चुनावी वादे पूरे कर लिए हैं। 20 सितंबर से, 2,68,553 बूथ कमिटी सदस्य पूरे पंजाब में घर-घर जाकर सरकार द्वारा किये गए काम और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएंगे।’’ उनके साथ आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा और प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शेरी कलसी भी मौजूद थे।सिसोदिया ने कहा कि मान 19 सितंबर को लुधियाना में चुनाव प्रचार का पर्चा जारी करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bihar Flood: भाजपा अध्यक्ष Nitin Nabin ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया तीन महीने का वेतन
    Next Article
    Delhi High Court ने Jagtar Singh Johal को UAPA के 7 मामलों में दी जमानत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment