Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाक सेना ने सीमा पार Afghan Taliban की चौकियों और बंकरों पर की भारी गोलाबारी

    8 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान की सेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान और पाराचिनार जिलों में सीमा पार से कथित गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए अफगान तालिबान की कई सीमा चौकियों और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार, अफगान तालिबान बलों ने 27 अक्टूबर को दक्षिण वजीरिस्तान के अंगूर अड्डा इलाके में ‘‘बिना किसी उकसावे के’’ गोलीबारी की थी, जिसके बाद पाकिस्तानी बलों ने सीमा पार स्थित ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की।रिपोर्ट में कहा गया कि दक्षिण वजीरिस्तान और पाराचिनार से सटे इलाकों में अफगान तालिबान की कई सीमा चौकियों, बंकरों और सैन्य ठिकानों को भारी हथियारों से निशाना बनाया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि हमलों के बाद अफगान तालिबान के कई कर्मियों ने अपने ठिकाने छोड़ दिए, जबकि कुछ मारे भी गए। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 27 अक्टूबर को अंगूर अड्डा में हुई सीमा पर गोलीबारी में आम नागरिक भी हताहत हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा। अगले दिन अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना का अलग विवरण देते हुए आरोप लगाया कि हमला पाकिस्तानी बलों ने शुरू किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Elon Musk ने Republican पार्टी के समर्थन में की अपील, चुनाव में खर्च किए 442 Million Dollar
    Next Article
    मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी:400 करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च किए, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने पहुंचे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment