Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान जाने की तैयारी में ईरानी डेलिगेशन:स्पीकर गालिबाफ ने बैठक से पहले शर्त रखी, अमेरिकी उपराष्ट्रपति आएं तभी बातचीत में शामिल होंगे

    2 hours ago

    2

    0

    ईरान का डेलिगेशन अमेरिका के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान जाने की तैयारी कर रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि यह डेलिगेशन आज इस्लामाबाद पहुंच सकता है। हालांकि इस बातचीत से पहले ईरानी संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने शर्त रखी है कि वह तभी शामिल होंगे, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद हों। जेडी वेंस के मंगलवार को वॉशिंगटन से पाकिस्तान जा सकते हैं। ऐसे में ईरानी डेलिगेशन की भागीदारी भी उनके दौरे पर निर्भर मानी जा रही है। US-ईरान वार्ता से पहले इस्लामाबाद होटल खाली कराया गया पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली वार्ता से पहले इस्लामाबाद के सेरेना होटल को पूरी तरह खाली करा दिया गया है। यह होटल इस महीने की शुरुआत में पहले दौर की बातचीत का भी स्थान रहा था। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा है कि डेलिगेशन के लिए फूलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामाबाद में हजारों अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ससुराल के DM बने IAS बंसल:अपर्णा ने जेठ की तस्वीर वाला झंडा नहीं फूंका; बागी धरती के मंत्री और मैडम अलग हुए
    Next Article
    कोडीन-कफ-सिरप के बाद प्रथम फार्मा का स्कैम:वाराणसी में 35 से अधिक कारोबारियों से ली दवाएं, दिसंबर 2025 से नहीं किया पेमेंट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment