Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान से ऑपरेट हो रही थी नोएडा में हिंसा:कमिश्नर का दावा- ट्विटर और वॉट्सएप ग्रुपों पर श्रमिकों को भड़काया

    20 hours ago

    2

    0

    नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 3 मुख्य साजिशकर्ताओं की पहचान की है। इनमें रूपेश राय और मनीषा चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आदित्य आनंद अभी फरार है। तीनों आरोपी हिंसा के दौरान नोएडा में मौजूद थे और श्रमिकों को भड़काने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। तीन संगठनों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ प्रमुख रूप से शामिल है। इस संगठन का प्रमुख रूपेश राय है, जो बिहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि यह संगठन श्रमिकों को संगठित कर हिंसक प्रदर्शन के लिए उकसा रहा था। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध ट्विटर (X) हैंडल की जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, ये हैंडल पाकिस्तान से ऑपरेट किए जा रहे थे और पिछले 3 महीने से एक्टिव थे। इन हैंडल्स को संचालित करने में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने इनका बैक डेटा भी मंगवाया है। ये बातें गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा में हिंसक प्रदर्शन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताईं। वॉट्सएप ग्रुप के जरिए हिंसा भड़काई गई पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने 9 और 10 अप्रैल को वॉट्सएप ग्रुप बनाकर श्रमिकों को जोड़ा। इन ग्रुप्स के जरिए सड़कों पर उतरने, आगजनी और तोड़-फोड़ करने के लिए उकसाया गया। डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर बड़ी संख्या में लोगों को भड़काने की साजिश रची गई। इसके बाद 13 अप्रैल से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे 42 हजार कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। कर्मचारियों ने अलग-अलग इलाकों में फैक्ट्रियों में पथराव, तोड़फोड़ की। कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और 50 से ज्यादा गाड़ियां फूंक दीं। 2 दिन तक हिंसा चलती रही। मामले में पुलिस ने करीब 200 कर्मचारियों को हिरासत में लिया था। 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। कमिश्नर बोलीं- पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे संदिग्ध X (ट्विटर) हैंडल गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया- जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध X हैंडल 'Meer Ilayasi’ और ‘Ayushi Tiwari' के बारे में पता चला। प्लेटफॉर्म से मिले डेटा के अनुसार, ये हैंडल पाकिस्तान से ऑपरेट किए जा रहे थे और पिछले 3 महीनों से सक्रिय थे। सूत्रों के मुताबिक, इन हैंडल्स को चलाने में VPN का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने इनका बैक डेटा भी मंगवाया है। अब तक 62 गिरफ्तार, 13 मुकदमे दर्ज पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया- इस मामले में अब तक कुल 62 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें साजिशकर्ता, आगजनी और उपद्रव करने वाले शामिल हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने इस मामले में कुल 13 मुकदमे दर्ज किए हैं। लक्ष्मी सिंह के अनुसार, 31 मार्च और 1 अप्रैल को रूपेश राय, मनीषा चौहान और आदित्य आनंद नोएडा में एक साथ मौजूद थे। इसके बाद इन्होंने योजनाबद्ध तरीके से वॉट्सएप ग्रुप बनाकर श्रमिकों को हिंसा के लिए उकसाया। 13 अप्रैल को एक पोस्ट शेयर की गई थी, जिसमें सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की मंशा से भ्रामक सूचनाएं इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रसारित की गईं। इसके चलते गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच भय और रोष का माहौल बन गया। पुलिस ने थाना सेक्टर- 20 में 13 अप्रैल, 2026 को मुकदमा दर्ज किया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले में आगे की जांच की जा रही है। -------------------- ये खबर भी पढ़िए- महिला बोली- मेरे सामने पति-देवर कट गए, प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आए; रेलवे में अप्रेंटिसशिप ज्वाइन कर लौट रहे युवक की भी जान गई मैं, मेरे पति और देवर कालका एक्सप्रेस से कोलकाता जा रहे थे। हमें रिश्तेदारी की एक शादी में शामिल होना था। रास्ते में किसी के ट्रेन से गिर जाने की वजह से ट्रेन को रोक दिया गया। ट्रेन रुकने पर मेरे पति और देवर नीचे उतरकर देखने चले गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ- NBRI पहुंचे एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला:बोले- सोच से भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा भारत, विजेताओं को किया सम्मानित
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:PM मोदी बोले- अखिलेशजी मेरे मित्र; योगी ने कहा- माफिया और मौलाना झाड़ू लगाएंगे, करोड़पति चपरासी की 3 जिलों में 3 पत्नियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment