Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तानी सीमा हैदर ने बेटे का नाम 'भारत' रखा:नोएडा में बोलीं-हिंदू धर्म पर गर्व करती हूं,मैच में INDIA को जीतते देखना अच्छा लगता

    1 hour ago

    1

    0

    पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने अपने बेटे का नाम भारत रखा है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत और वो बहुत खुश हैं। उन्हें इस बात का गर्व है कि वो हिंदू हैं। मैच में INDIA को जीतते देखना अच्छा लगता है। गुरुवार को सीमा हैदर के रबूपुरा स्थित घर पर बेटे का नामकरण था। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ये बातें कहीं। सीमा हैदर का ये छठवां बच्चा हैं। उन्होंने 18 फरवरी 2026 को नोएडा के एक अस्पताल में इस बच्चे को जन्म दिया था। इससे पहले सीमा ने एक बेटी को भी जन्म दिया था। उनके 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं। जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है। जिसका नाम भारत रखा गया है। नॉर्मल डिलीवर के बाद सीमा हैदर ने उसे जन्म दिया था। पंडित जी ने नाम निकाला तो 'भ' अक्षर से आया सीमा हैदर ने कहा,- पंडित जी ने जब नाम निकाला तो 'भ' अक्षर से आया। हम लोगों ने बहुत देर तक सोच विचार किया। उसका बाद 'भारत' रखा। भारत से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता है। पाकिस्तान से भारत आकर मैं बहुत खुश हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। मुझे कभी पाकिस्तान छोड़ने का पछतावा नहीं होता है। मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं। मैच में भारत को जीतते हुए देखना अच्छा लगता है सीमा हैदर ने कहा- मैं क्रिकेट मैच में भारत को सपोर्ट करती हूं। मुझे भारत को सपोर्ट बहुत अच्छा लगता है। भारत जब मैच जीतता है तो मुझे खुशी होती है। जब भी मैच होता है तो हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भारत की ही जीत हो। यहां के लोग बहुत ही अच्छे हैं। मैं उनके साथ ही रहना चाहती हूं। भारत से वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती हूं। हर कास्ट के लोग यहां पर रहते हैं और मुझे प्यार करते हैं और मुझे अपनी बहू मानते हैं। यूट्यूब चैनल पर सीमा के 2 मिलियन फॉलोअर सीमा हैदर साल- 2023 से नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। दोनों की कहानी पहले भी काफी चर्चा में रह चुकी है। यह दंपती सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहता है। इनके यूट्यूब चैनल को 2 मिलियन से अधिक लोग देखते हैं। बड़ी संख्या में लोग इन्हें फॉलो करते हैं। पबजी गेम से प्यार, नेपाल के रास्ते भारत आईं सीमा हैदर और गुलाम हैदर की शादी 2014 में हुई। 2019 में गुलाम हैदर सीमा और चार बच्चों को कराची में छोड़कर दुबई चला गया। 2019 में ही पबजी खेलते-खेलते सीमा की नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से ऑनलाइन मुलाकात हुई। 10 मार्च, 2023 को नेपाल में सीमा और सचिन की आमने-सामने मुलाकात हुई। वहीं पर उन्होंने एक मंदिर में धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दावा किया। नेपाल से सीमा पाकिस्तान चली गईं। सचिन नोएडा आ गया। 13 मई को सीमा फिर से पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल आईं और नेपाल से बस पकड़कर रबुपुरा पहुंचीं। 1 जुलाई को सचिन-सीमा बुलंदशहर में वकील से अपने भारतीय पहचान पत्र बनवाने के लिए मिले। वकील ने सीमा के पाकिस्तानी होने की जानकारी पुलिस को दी। हरियाणा से हिरासत में लिए गए थे सचिन-सीमा इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। 3 जुलाई को सीमा-सचिन को हरियाणा के बल्लभगढ़ से हिरासत में लिया गया। 4 जुलाई, 2023 को पुलिस ने सचिन के पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया। 8 जुलाई को तीनों को कोर्ट से जमानत मिल गई। 17 और 18 जुलाई को एटीएस ने सीमा-सचिन से पूछताछ की। 21 जुलाई को सीमा और सचिन की शादी के फोटो और वीडियो सामने आए। नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के पास लगाई थी याचिका 21 जुलाई को सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के यहां पर दया याचिका लगाई थी। 23 जुलाई को सचिन के फुफेरे भाई से बुलंदशहर में हुई पूछताछ के बाद अहमदगढ़ के दो युवकों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में गिरफ्तार किया गया। 30 जुलाई को सीमा ने एक वीडियो जारी किया। इसमें गुहार लगाई कि उसके पास खाने-पीने के पैसे तक नहीं हैं। इसके बाद 2 अगस्त को मेरठ के फिल्म डायरेक्टर अमित जानी ने सीमा-सचिन पर फिल्म 'कराची टु नोएडा' बनाने का ऐलान किया, जिसका प्रोमो शॉट शूट किया गया था। हालांकि अभी तक फिल्म बन नहीं पाई है। यह खबर भी पढ़ें… 27 साल की महिला का हेलमेट समेत सिर कटकर अलग, उन्नाव में ट्रक गर्दन पर चढ़ा; भतीजी बाल-बाल बची; दुबई में रहता है पति उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गुरुवार दोपहर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपनी 6 साल की भतीजी के साथ बाजार गई थी। रास्ते में ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे महिला और उसकी भतीजी सड़क पर गिर गई। तभी ट्रक का पहिया महिला की गर्दन से गुजर गया। महिला का सिर हेलमेट समेत धड़ से अलग हो गया। हादसे में बच्ची बाल-बाल बची है। लेकिन वह सदमे में है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    किस हॉस्पिटल में किसका ट्रांसप्लांट, सब सीक्रेट:ढाई करोड़ में अफ्रीकी महिला का ऑपरेशन; किडनी गैंग विदेश तक फैला
    Next Article
    16 घंटे बिजली आनलाइन सेवा रहेगी बंद:शुक्रवार शाम से RMS सिस्टम मेंटीनेंस कराने का होगा कार्य, कानपुर में 7 लाख 56 हजार उपभोक्ताओं पर असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment