Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान दुनिया का सबसे प्रदूषित देश, भारत का छठा नंबर:UP के लोनी शहर की हवा दुनिया में सबसे खराब, दिल्ली चौथे नंबर पर

    3 hours ago

    1

    0

    वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025 के मुताबिक भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश है। उत्तर प्रदेश का लोनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना है, जबकि दिल्ली चौथे स्थान पर है। यह रिपोर्ट स्विस कंपनी IQAir ने जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 5 भारत के हैं। इनमें लोनी, बर्नीहाट, दिल्ली, गाजियाबाद और उला शामिल हैं। लोनी का औसत PM2.5 स्तर 112.5 µg/m³ दर्ज किया गया, जो WHO की गाइडलाइन (5 µg/m³) से 22 गुना ज्यादा है। रिपोर्ट में 143 देशों के 9,446 शहरों के डेटा का एनालिसिस किया गया है। इसके मुताबिक सबसे ज्यादा पॉल्यूटेड देशों में पाकिस्तान पहले नंबर पर है। इसके बाद बांग्लादेश, ताजिकिस्तान, चाड और कांगो हैं। भारत छठे स्थान पर है। 54 देशों में प्रदूषण बढ़ा रिपोर्ट के मुताबिक 54 देशों में PM2.5 बढ़ा है। जबकि 75 देशों में PM2.5 में कमी आई है। 2 देशों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और 12 नए देश शामिल हुए हैं। दुनिया के सिर्फ 14% शहर ही WHO के मानकों पर खरे उतरे हैं। जंगल की आग बना बड़ा कारण 2025 में क्लाइमेट चेंज के चलते जंगल की आग ने वैश्विक प्रदूषण बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। यूरोप और कनाडा से रिकॉर्ड बायोमास उत्सर्जन हुआ, जिससे 1,380 मेगाटन कार्बन उत्सर्जन हुआ। अमेरिका और यूरोप में भी असर अमेरिका में PM2.5 बढ़कर 7.3 µg/m³ हुआ। एल पासो सबसे प्रदूषित शहर रहा। जबकि सिएटल सबसे साफ शहर बना। यूरोप के भी 23 देशों में प्रदूषण बढ़ा, जबकि 18 में कमी आई। मॉनिटरिंग में कमी से बढ़ी चिंता मार्च 2025 में अमेरिकी ग्लोबल एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग प्रोग्राम बंद होने से कई देशों में डेटा की कमी हो गई। CREA के अनुसार 44 देशों में मॉनिटरिंग कमजोर हुई है। 6 देश बिना किसी मॉनिटरिंग के रह गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मंत्री भुल्लर 5 दिन पुलिस रिमांड पर भेजे:समर्थकों का हंगामा; रंधावा को लाल पगड़ी पहनाकर अंतिम विदाई, CM बोले- CBI जांच नहीं होगी
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:CM बोले- अमित शाह का नाम लेकर आदमी मरा; हिडन कैमरे से न्यूड VIDEO बनाया; चलती कार में हार्टअटैक; 1 अप्रैल से शराब महंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment