Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistani Terrorist Story: चेहरे पर मुस्कान, हाथ में हथियार… कौन है आतंकी 'खरगोश?'

    3 days ago

    1

    0

    Pakistani Terrorist Story: ये कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं… बल्कि एक ऐसे आतंकी की है जिसने सालों तक एजेंसियों को चकमा दिया नाम है उमर हारिस उर्फ 'खरगोश'. चेहरे पर मुस्कान, हाथ में हथियार और उस पर पाकिस्तान का झंडा… यहीं से शुरू होती है इस खतरनाक आतंकी की कहानी. खैबर पख्तूनख्वा में जन्मा उमर हारिस जिहाद और जुर्म की ट्रेनिंग लेकर भारत में घुसा. जम्मू-कश्मीर के रास्ते एंट्री ली और फिर धीरे-धीरे अपना नेटवर्क फैलाता गया. हैरानी की बात ये है कि उसने जयपुर में शादी तक कर ली वो भी फर्जी दस्तावेजों के सहारे. इतना ही नहीं, पासपोर्ट बनवाया और फिर इंडोनेशिया होते हुए सऊदी अरब तक पहुंच गया. यानी सिस्टम की आंखों में धूल झोंककर आराम से देश से बाहर निकल गया. उमर हारिस का कनेक्शन आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैबा से बताया जा रहा है वही संगठन जो भारत में कई बड़े हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है. साल 2012 में भारत में घुसने वाला ये आतंकी करीब 12 साल तक एजेंसियों के साथ 'आंख मिचौली' खेलता रहा. लगातार ठिकाने बदलने की वजह से ही उसे 'खरगोश' नाम दिया गया जो हर बार हाथ से फिसल जाता है. बताया जा रहा है कि उसका नेटवर्क जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब तक फैला हुआ था. 2 साल पहले देश छोड़ चुका ये आतंकी अब भी पकड़ से बाहर है… और सिस्टम के सामने एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।तो सवाल अभी भी वही है ये 'खरगोश' आखिर कब जाल में फंसेगा?
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज में फंसी दुनिया, इधर सोमालिया के डाकुओं ने जहाज हाईजैक किया, भारतीय समेत 10 पाकिस्तानी बने बंधक
    Next Article
    जेडी वेंस को इस बार पाकिस्तान क्यों नहीं भेज रहा अमेरिका? ईरान से कौन करेगा बातचीत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment