Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत जिला अस्पताल में किशोर की मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिला अस्पताल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आईसीयू वार्ड में भर्ती एक 15 साल के किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर की मृत्यु से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनऊ कलां निवासी विरेश कुमार मौर्य का पुत्र अमन (15) लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। परिजनों ने पहले उसका इलाज निजी अस्पतालों में कराया था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया था। अमन की हालत बिगड़ने पर उसे पूर्व में लखनऊ भी रेफर किया गया था, जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली ले जाने की सलाह दी थी। हालांकि, आर्थिक तंगी या अन्य कारणों से परिजन उसे दिल्ली नहीं ले जा सके। सोमवार सुबह उसे दोबारा जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि सोमवार को भर्ती किए जाने के बाद डॉक्टरों ने अमन की स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे, लेकिन मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचित किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। हंगामे के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के तहत शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रस्ताव दिया, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। हालांकि, मृत किशोर के पिता और अन्य परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों के लिखित अनुरोध के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव उन्हें सौंप दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में महिला पर धारधार हथियरार से हमला:एकतरफा प्यार में डेढ़ साल से परेशान कर रहा था आरोपी, पीठ पर किए वार
    Next Article
    आजमगढ़ में नाबालिक से रेप आरोपी गिरफ्तार:परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा, तलाश में जुटी थी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment