Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत:बेटी की हालत गंभीर, बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। मामला करेली थाना क्षेत्र का है। शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर निवासी देवेंद्र सिंह अपनी बेटी अन्नू के साथ बाइक से लौट रहे थे। तभी मीरपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय राहगीर अर्जुन ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों घायलों को बिलसंडा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देवेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार, देवेंद्र सिंह अपनी बहन के घर गांव पंडरी मरौरी गए थे और देर रात वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घर पहुंचने से पहले ही यह दुर्घटना उनके परिवार पर कहर बनकर टूटी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष विपिन शुक्ला ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चौक में शादी समारोह में बवाल:बिन बुलाए मेहमानों से मारपीट, छेड़खानी-लूट का आरोप
    Next Article
    सरकारी नौकरी का झांसा देकर 18 लाख रुपए ठगे:टीचर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज, FCI में जॉब दिलाने का दिया था लालच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment