Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में गंगोत्री वाटर प्लांट के मालिक का सुसाइड:रात में पत्नी को भेजा गुड बाय का मैसेज, मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने लटका देखा शव

    5 hours ago

    2

    0

    शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित कारोबारी का शव रामलीला मैदान में पेड़ से लटका पाया गया। मृतक की पहचान मोहल्ला पूरणमल निवासी आशीष गंगवार (50) के रूप में हुई है, जो शहर में 'गंगोत्री जल' के नाम से वाटर प्लांट के मालिक थे। इस घटना के बाद कारोबारी जगत और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, आशीष गंगवार मंगलवार रात से ही घर से लापता थे। बुधवार सुबह जब कुछ स्थानीय लोग रामलीला मैदान की ओर टहलने निकले, तो उन्होंने एक व्यक्ति का शव रस्सी के फंदे से पेड़ पर लटका देखा। शोर मचने पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। जांच में पता चला कि मंगलवार रात लगभग 9:00 बजे आशीष ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर 'गुड बाय' का मैसेज भेजा था। इस मैसेज के बाद से ही परिवार वाले अनहोनी की आशंका में उन्हें ढूंढ रहे थे, लेकिन रात भर उनका कुछ पता नहीं चला। सुबह उनका शव मिलने की खबर जैसे ही घर पहुंची तो कोहराम मच गया। फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया। तकनीकी टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर शहर के एक स्थापित कारोबारी ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। क्या वह किसी मानसिक तनाव या व्यापारिक घाटे से जूझ रहे थे, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भेजा शव प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पर छात्रों का विरोध:अनियमितताओं पर सावल उठाए, निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article
    चंदौली में चैती छठ महापर्व संपन्न:व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment