Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में GST ID से 7 करोड़ का फर्जीवाड़ा:लोन दिलाने के बहाने व्यापारी के साथ धोखाधड़ी, 13 फर्जी फर्मों का खुलासा

    14 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में एक व्यक्ति के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने लोन दिलाने का झांसा देकर पीड़ित की जीएसटी (GST) आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग किया। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी मो. नईम, जो 'शाहजी इंटरप्राइजेज' के प्रोपराइटर हैं और हैंडपंप लगाने व लेबर सर्विस का काम करते हैं, ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले अजमल उर्फ समीर राणा नामक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। आरोपी ने खुद को बैंक से लोन दिलाने वाला एजेंट बताया। नईम उसकी बातों में आ गए और लोन प्रक्रिया के लिए 12 जनवरी 2026 को अपनी जीएसटी आईडी, पासवर्ड और आधार कार्ड की जानकारी उसे सौंप दी। इस धोखाधड़ी का खुलासा 13 मार्च 2026 को हुआ, जब जीएसटी कार्यालय से नईम के पास फोन आया। उन्हें बताया गया कि उनकी आईडी से लगभग 7 करोड़ रुपये की खरीदारी दर्शाई गई है, जिसका रिटर्न दाखिल नहीं किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब 13 अलग-अलग फर्जी फर्मों, जिनमें नरेंद्र कुमार यादव एस. इंटरप्राइजेज और देवरत सिंह देव इंटरप्राइजेज जैसी कंपनियां शामिल हैं, के नाम पर फर्जी बिल जारी किए थे। जब पीड़ित ने आरोपी अजमल से संपर्क किया, तो उसने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया, ‘पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’ पुलिस अब उन 13 फर्मों के रिकॉर्ड खंगाल रही है जिनके नाम पर ये फर्जी बिल जारी किए गए थे, ताकि इस बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंगल जज के विवादास्पद निर्देश हाईकोर्ट ने रद्द किए:BHS-GHS केस, स्कूलों के खातों का संचालन एडीएम रैंक के अधिकारी करेंगे
    Next Article
    भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर तेंधा गांव में आयोजन:सांस्कृतिक कार्यक्रम और समरसता भोज, विधायक-सांसद हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment