Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए निर्देश:डीएम ने पारदर्शिता रखने को कहा, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में आगामी उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को शुचितापूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को गांधी सभागार में सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। यह परीक्षा जनपद के 06 चयनित केंद्रों पर 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक चलेगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, एटीएम कार्ड या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी अनुचित साधन का प्रयोग न हो। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी अनिवार्य रूप से आईडी कार्ड पहनकर ही परिसर में प्रवेश करें। प्रश्न पत्रों की सीलिंग और अनसीलिंग की प्रक्रिया पूरी तरह सीसीटीवी की निगरानी में की जाए। साथ ही, परीक्षा कक्ष में ही अभ्यर्थियों के सामने प्रश्न पत्र के पैकेट खोले और बंद किए जाएं। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा, "यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षा है। सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करें ताकि परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। केंद्रों पर पेयजल और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को परीक्षा से एक दिन पूर्व केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण करने और किसी भी कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव सहित समस्त उप जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'तुम चाइल्ड पोर्न देखते हो, तुम्हें सजा मिलेगी':कानपुर में ठगों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनकर कॉल की, रिटार्यड अधिकारी को धमकाया
    Next Article
    बाबा साहेब के विचारों को जीवन में उतारना जरूरी:अंबेडकर सम्मान अधिकार कार्यक्रम में बोले विधायक सुभाष त्रिपाठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment