Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में ₹98 करोड़ का फ्लाईओवर तैयार:असम चौराहे पर ट्रायल शुरू, 1 अप्रैल को होगा उद्घाटन; शहर को जाम से मिलेगी राहत

    4 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के सबसे व्यस्त असम चौराहे पर बने फोरलेन फ्लाईओवर का इंतजार खत्म हो गया है। करीब ₹98 करोड़ की लागत से बने इस ओवरब्रिज पर ट्रायल शुरू हो गया है, जबकि 1 अप्रैल को इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। पीलीभीत के असम चौराहे पर निर्मित फोरलेन फ्लाईओवर का रविवार को ट्रायल शुरू कर दिया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वयं कार से पुल पर चलकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। फ्लाईओवर 1 किमी लंबा और फोरलेन फ्लाईओवर पर यातायात की शुरुआत NHAI द्वारा पारंपरिक हवन-पूजन के साथ की गई। कार्यदायी संस्था के मुख्य अभियंता दिलीप बनर्जी ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई, जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से बना यह फ्लाईओवर 1 किलोमीटर से अधिक लंबा और फोरलेन है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष फिनिशिंग कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल इसे ट्रायल के रूप में खोला गया है, जिससे यातायात के दबाव और संचालन का आकलन किया जा सके। उन्होंने घोषणा की कि 1 अप्रैल को फ्लाईओवर का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। असम चौराहा लंबे समय से जाम की समस्या के लिए जाना जाता रहा है, जहां पूरनपुर-बरेली रोड और नेशनल हाईवे का ट्रैफिक आपस में उलझ जाता था। फ्लाईओवर के चालू होने से लंबी दूरी के वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं करना पड़ेगा, जिससे जाम और प्रदूषण में कमी आएगी। इसके अलावा, बरेली और पूरनपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को समय की बचत होगी और स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। शहरवासियों ने इस परियोजना को बड़ी राहत बताते हुए प्रशासन की पहल की सराहना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंटरनेट के लिए भटकना बंद:फ्री वाई-फाई सर्विस शुरू, फ्लाइट स्टेटस- कैब बुकिंग जैसे काम होंगे आसान
    Next Article
    लखनऊ में 'एवमस्तु' पुस्तक का हुआ विमोचन:साहित्य प्रेमियों ने जमकर तारीफ की, चन्द्र मोहन बोले- भाषा बेहद सरल और आधुनिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment