Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में टीचर से लूट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार:नैनीताल घूमने के लिए पैसा कम पड़ने पर लूट की थी, नकदी और कार बरामद

    2 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत के जहानाबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम ने 9 मार्च को हुई एक लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो अंतरजिला लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह घटना एक सेवानिवृत्त शिक्षक को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर उनसे नकदी लूटने की थी। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र और मोईनुद्दीन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कुशीनगर निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कुशीनगर से नैनीताल घूमने निकले थे और रास्ते में पैसों की कमी होने पर लूट की योजना बनाई। घटना के दौरान चार अज्ञात व्यक्ति शिक्षक श्याम बिहारी लाल को अपनी हुंडई एक्सेंट कार में बैठाकर डराया-धमकाया और 23,000 रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट और गैंगस्टर एक्ट सहित आठ गंभीर मुकदमे, जबकि मोईनुद्दीन के खिलाफ बलरामपुर और पीलीभीत में लूट के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कार, दो कीपैड मोबाइल और एक टच स्क्रीन मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य दो सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुड़िया कठेरिया बोलीं- औरैया में पुल-सड़कें बनवाई:विधायक का दावा- शेरगढ़ घाट पुल सबसे बड़ी उपलब्धि, 2027 में टिकट की दावेदारी करूंगी
    Next Article
    महराजगंज में रसोई गैस कीमतों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की, महिलाओं ने भी हिस्सा लिया; ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment