Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, मेला देखकर लौटते समय हुआ हादसा

    3 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक संजीव कुमार की मौत हो गई। मडरिया-बिथरा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। संजीव अपने दोस्त दीपक कुमार के साथ मेला देखकर घर लौट रहा था। ग्राम राम फुलहर निवासी संजीव कुमार अपने ग्रामीण मित्र दीपक कुमार के साथ हाशिमपुर गांव में आयोजित मेला देखने गया था। देर शाम जब दोनों मित्र अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे, तभी मडरिया-बिथरा मार्ग पर यह दुर्घटना हुई। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि संजीव उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसका साथी दीपक कुमार मामूली चोटों के साथ बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में संजीव को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बरेली के हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, बरेली ले जाते समय रास्ते में ही संजीव ने दम तोड़ दिया। संजीव की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक के माता-पिता और अन्य परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। इस घटना के बाद पूरे गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। न्यूरिया थाना अध्यक्ष सुभाष मावी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण:ईद से पहले व्यवस्थाओं का लिया जायजा, साफ सफाई के दिए निर्देश
    Next Article
    बागपत में ईद से पहले के बाजारों में उमड़ी भीड़:खरीदारी को लेकर लोगों में दिखा उत्साह, कई दुकानों पर विशेष ऑफर और छूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment