Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में युवक की हत्या का खुलासा:ब्लैकमेलिंग के चलते दंपत्ति ने की वारदात, दोनों हुए गिरफ्तार

    1 hour ago

    2

    0

    पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र में 14 दिन पहले हुई एक हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अवैध संबंधों और ब्लैकमेलिंग के चलते युवक की हत्या की साजिश रची थी। घटना 22 अप्रैल 2026 को शुरू हुई थी, जब बसन्तपुर नौनेर निवासी गुरबाज सिंह अपने घर से पूरनपुर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। 26 अप्रैल को परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। उसी दिन तकिया दीनारपुर मंदिर के पास एक खंडहर में गुरबाज का शव मिला। उनकी मोटरसाइकिल भी पास ही बरामद हुई, जिससे उनकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ग्राम बसन्तपुर नौनेर निवासी सतेन्द्र सिंह (30 वर्ष) और उनकी पत्नी शुभप्रीत कौर उर्फ गुरजीत कौर (27 वर्ष) को चित्तरपुर मार्ग से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि मृतक गुरबाज सिंह के साथ उसका करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया महिला इस संबंध को खत्म करना चाहती थी, लेकिन गुरबाज सिंह उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने अपने पति सतेन्द्र के साथ मिलकर गुरबाज की हत्या की योजना बनाई। योजना के मुताबिक, 22 अप्रैल को दंपत्ति ने गुरबाज को तकिया दीनारपुर स्थित खंडहर में बुलाया। वहां उन्होंने लोहे की रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने हत्या में प्रयुक्त रॉड और मृतक की पीली धातु की चेन व लॉकेट छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने अब बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1)/238 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर क्राइम रोकने को लेकर एलर्ट:डीआईजी ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की, चारधाम यात्रा के बीच ऑनलाइन ठगी बढ़ी
    Next Article
    आजमगढ़ में सुबह धूप दोपहर को छाए बादल:34 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, सड़कों पर मुंह ढककर निकालने को मजबूर लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment