Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस का डर दिखाकर शिक्षक से 25 लाख ठगे:आतंकवादियों से संबंध होने का लगाया आरोप,पुलिस साइबर अपराधी की जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक को आतंकवादियों से संबंध होने का आरोप लगाकर डराया और 25 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो कॉल किया और सुप्रीम कोर्ट का फर्जी गिरफ्तारी वारंट दिखाकर जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शमसाबाद के गांव बांगुरी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक तुकमान सिंह ने पुलिस को बताया कि 3 मार्च को उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना परिचय इंस्पेक्टर रंजीत के रूप में देते हुए बताया कि उनके मोबाइल नंबर से आतंकियों से संपर्क किया गया है। फिर वीडियो कॉल कर जेल जाने का डर दिखाते हुए गोपनीय जांच में साक्ष्य मिलने और सुप्रीम कोर्ट के नाम से फर्जी गिरफ्तारी वारंट निकलने की दबाव बनाते हुए डिजिटल अरेस्ट कर लिया। साइबर ठग ने कहा कि अगर किसी को जानकारी दी तो तत्काल गिरफ्तारी और पूरे परिवार की हत्या भी हो सकती है। जब शिक्षक ने डरकर ठग के सामने पूरी तरह समर्पण कर दिया तो आरोपी ने पीड़ित के बैंक खाते से आतंकी फंडिंग की जांच की बात कही और मदद का आश्वासन देकर जांच में सहयोग करने को कहा। बचने के झांसे में आकर शिक्षक ने ठग के कहने पर खुद को कमरे में बंद कर लिया। अगले दिन सुबह ही बैंक जाकर ठग के बताए बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 25 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम ट्रांसफर होने के अगले दिन जब साइबर अपराधियों ने संपर्क बंद कर दिया तो उन्होंने मामले की जानकारी परिजन को दी। बच्चों के साइबर ठगी होने की बात कहने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर जानकारी दी और थाना साइबर क्राइम को शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, उसे फ्रीज कराया गया है। संबंधित नंबरों के आईपी एड्रेस और अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अशोक की लाट हटाने, चौक का नाम बदलने का प्रस्ताव:मुजफ्फरनगर में विभिन्न संगठनों ने किया विरोध, गौरव स्वरूप से मिले
    Next Article
    दीप्ती वर्मा ने यूपीपीएससी में 6वीं रैंक हासिल की:हरदोई की बिलग्राम तहसील के पुरबावां गांव की बेटी ने नाम रोशन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment