Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश घायल:तमंचा-कारतूस, आईफोन बरामद; फरार साथी की तलाश जारी

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के गौराबादशाहपुर में रविवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक आईफोन बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के अपराध रोकथाम अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में गौराबादशाहपुर पुलिस टीम 4 मई की रात चोरसंड मोड़ हाईवे के पास गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लिलहा मोड़ पर घेराबंदी की। आजमगढ़ की तरफ से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का इशारा किया गया। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान अजय यादव पुत्र अमरनाथ यादव, निवासी उडली, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर के रूप में हुई। उसने फरार हुए अपने साथी का नाम अंकित यादव पुत्र मुन्ना लाल उर्फ विष्णु कुमार यादव, निवासी दशरथा, थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर बताया। पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक आईफोन बरामद किया। घायल अजय यादव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड भेजा गया। थाना गौराबादशाहपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, फरार अंकित यादव पर गौराबादशाहपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक रविप्रकाश, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल नौशाद हुसैन, कांस्टेबल अंकित सिंह, कांस्टेबल सोमेश्वर सिंह और कांस्टेबल संजय यादव शामिल रहे। पुलिस फरार अंकित यादव की तलाश में लगातार कॉम्बिंग कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कछवां में पुलिस मुठभेड़ में 2 अंतरजनपदीय असलहा तस्कर गिरफ्तार:3 पिस्टल, कारतूस और बिना कागजात की बाइक बरामद; 2 साथी फरार
    Next Article
    बागपत में जमीन विवाद:पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, जान से मारने की धमकी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment