Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिसकर्मियों ने किसान की फसल आग से बचाई:एसपी भदोही ने टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

    5 hours ago

    2

    0

    भदोही पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने एक किसान की फसल को आग से बचाने वाली पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया गया। यह घटना 11 अप्रैल को थाना ज्ञानपुर क्षेत्र के लखनो तिराहा पर हुई थी। यातायात चेकिंग के दौरान लोक गायक राजेश परदेशी के खेत में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस त्वरित कार्रवाई से लाखों रुपये की गेहूं की फसल सुरक्षित बचा ली गई। देखिए 3 तस्वीरें… पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने इस मानवीय कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि संकट के समय नागरिकों की मदद करना पुलिस का परम धर्म है और इस टीम ने अपनी सक्रियता से जनसेवा की एक नई मिसाल पेश की है। सम्मानित की गई पुलिस टीम में निरीक्षक राकेश कुमार सिंह (प्रभारी यातायात), मुख्य आरक्षी विशाल सिंह, मुख्य आरक्षी देवचंद्र, मुख्य आरक्षी विजय कुमार गुप्ता और चालक ललित मोहन यादव शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में बाइक गड्ढे में गिरने से युवक की मौत:दो साथी घायल, बूढ़ा सेमरवार मोड़ पर बांस से टकराई गाड़ी
    Next Article
    डेढ़ साल पहले हुई थी जुबिन नौटियाल की शादी:पिता बोले- बचपन की दोस्त के साथ लिए फेरे, अब सामने आई जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment