Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पॉलीटेक्निक-किसान पथ जाम पर हाईकोर्ट सख्त:लखनऊ में अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश, अगली सुनवाई 1 मई को

    13 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पॉलीटेक्निक चौराहे से किसान पथ तक लगातार बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने पुलिस और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 1 मई को निर्धारित की गई है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजिव शुक्ला की खंडपीठ ने सूरज सिंह बिसेन द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद पारित किया। न्यायालय ने टिप्पणी की कि इस मार्ग पर वर्षों से जाम की समस्या बनी हुई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक इसका कोई प्रभावी समाधान नहीं निकाला जा सका है। व्यावहारिक समाधान तैयार करने के निर्देश न्यायालय ने पुलिस उपायुक्त (यातायात), पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) और नगर निगम के एक राजपत्रित अधिकारी को तलब किया है। इन अधिकारियों को पूरे मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करने, जाम के कारणों की पहचान करने और व्यावहारिक समाधान तैयार करने को कहा गया है। खंडपीठ ने यह भी कहा कि इस मामले पर पहले भी कई जनहित याचिकाओं में सुनवाई हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस प्रगति नहीं दिख रही है। न्यायालय ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी संतोषजनक कार्ययोजना प्रस्तुत नहीं की गई तो जिम्मेदारी तय की जाएगी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि खराब ट्रैफिक प्रबंधन, अव्यवस्थित सड़क व्यवस्था और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण रोजाना हजारों लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में ऑस्ट्रेलियन डेलिगेशन का देसी अंदाज़ में स्वागत:प्राइमरी स्कूल के बच्चों की प्रतिभा देख हुए गदगद, चॉकलेट बांटकर बढ़ाया उत्साह
    Next Article
    गाजीपुर महाविद्यालय में वाद्य यंत्रों पर शोध प्रबंध प्रस्तुत:शैल गुप्ता ने संगीत वाद्यों पर शोध कार्य प्रस्तुत किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment