Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पलवल में एक्सीडेंट में चाचा और 2 बच्चियों की मौत:पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार; 2 महिलाओं की हालत गंभीर

    5 hours ago

    2

    0

    पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर पृथला गांव के निकट बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दूधमुंही बच्चियों सहित तीन की मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चियों की माताओं की हालत भी नाजुक बनी हुई है। फिरोजाबाद से फरीदाबाद आ रही बाइक को एक मैक्स पिकअप ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक भीष्म और 18 माह की राधिका तथा चार माह की कीर्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। परिवार के कार्यक्रम से लौट रहा था बेटा जिला फिरोजाबाद (यूपी) के कनवार गांव के रहने वाले भुरी सिंह ने शिकायत में कहा कि फिलहाल वह परिवार सहित फरीदाबाद सेक्टर-62 में रहता है। उसके बच्चे निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शिकायत में कहा है कि उसका छोटा बेटा भीष्म अपनी सलज (साले की पत्नी) रीवा व रोशनी को फिरोजाबाद से बाइक पर लेकर फरीदाबाद आ रहा था। रीवा की गोद में उसकी 18 माह की बेटी राधिका व रोशनी की गोद में उसकी चार माह की बेटी कीर्ति थी। बताया गया है कि भीष्म फिरोजाबाद में उनके परिवार में कोई कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के बाद फरीदाबाद लौट रहा था। पिकअप ने मारी सीधी टक्कर भीष्म की बाइक जब नेशनल हाईवे-19 पर पृथला गांव के पास रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे पहुंची तभी एक मैक्स पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में सामने से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार सभी उछलकर सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। दुर्घटना में बाइक चला रहे भीष्म व दो बच्चियों राधिका व कीर्ति की मौत हो गई, जबकि रीवा व रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों माताओं को सफदरजंग रेफर किया सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस का इंतजाम कर अस्पताल भिजवा दिया। जहां से रीवा व रोशनी की हालत नाजुक देखते हुए सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया, जबकि भीष्म, राधिका व कीर्ति के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। CCTV खंगाल रही पुलिस, जल्द होगी गिरफ्तारी गदपुरी थाना के जांच अधिकारी एसआई सुनील कुमार ने बताया कि भुरी सिंह की शिकायत पर अज्ञात मैक्स पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि आरोपी व वाहन की तलाश के लिए हाईवे पर लगे CCTV कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर की छानबे सीट बनी सपा की पहली पसंद:भाजपा से राजाराम सरोज को माना पसंदीदा उम्मीदवार, जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    चायल सीट पर भाजपा से भोलेशंकर कुशवाहा पहली पसंद:कांग्रेस से तलत अजीम, बसपा से राकेश गौतम पसंदीदा, विधायक पूजा पाल का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment