Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैमाइश के नाम पर कानूनगो 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:फर्रुखाबाद में 40 हजार की मांग, 30 हजार रुपए में तय हुआ सौदा

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील में तैनात कानूनगो विमल श्रीवास्तव और उनके सहयोगी ऋषभ सक्सेना को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर खेत की पैमाइश कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के वीरपुर नदी गांव निवासी किसान सर्वेश शाक्य से जुड़ा है। सर्वेश अपने सात बीघा खेत की पैमाइश कराना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कानूनगो विमल श्रीवास्तव से संपर्क किया। आरोप है कि कानूनगो ने अपने सहयोगी ऋषभ के माध्यम से ₹40,000 की मांग की, जो बाद में ₹30,000 में तय हुई। पहली किस्त लेते ही दबोचे गए आरोपी शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार शाम सर्वेश, ऋषभ उर्फ पवन के साथ शहर के मोहल्ला बजरिया स्थित किराए के मकान पर पहुंचे और ₹15,000 की पहली किस्त दी। जैसे ही आरोपी ने रकम गिनी, टीम ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। 5 दिन पहले की गई थी शिकायत, दो दिन चली रेकी बताया गया कि सर्वेश ने 5 दिन पहले कानपुर एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। इसके बाद टीम ने दो दिन तक रेकी की। गुरुवार को 14 सदस्यीय टीम दो गाड़ियों से फर्रुखाबाद पहुंची और पूरी योजना के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया। कोतवाली में देर रात तक पूछताछ गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को फतेहगढ़ कोतवाली लाया गया, जहां देर रात तक पूछताछ और कागजी कार्रवाई चलती रही। पूछताछ के दौरान ऋषभ ने पहले खुद को कानूनगो का मुंशी बताया, लेकिन बाद में अधिवक्ता होने की बात कही। दो साल से सदर तहसील में तैनात था कानूनगो जानकारी के अनुसार, विमल श्रीवास्तव पिछले करीब दो साल से सदर तहसील में तैनात था और शहर के मोहल्ला बजरिया में किराए के मकान में रहता था। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लेखपाल और कानूनगो फतेहगढ़ कोतवाली पहुंच गए। वे आरोपियों से मिलने की कोशिश करते रहे, हालांकि देर रात बाद मुलाकात कराई गई। यह कार्रवाई एंटी करप्शन टीम की सुनियोजित रणनीति का हिस्सा थी। शिकायत के बाद टीम ने पहले रेकी की, फिर सटीक समय पर छापा मारकर आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। मामले में आगे की जांच जारी है और संबंधित विभागीय कार्रवाई भी तय मानी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर गैस एजेंसी में भारी अनियमितताएं मिलीं:खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक की जांच में खुलासा, कालाबाजारी की पुष्टि
    Next Article
    डिप्टी सीएमओ पर अवैध अस्पताल चलाने का आरोप:देवरिया में 23 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, अपर निदेश के आदेश की अवहेलना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment