Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानी टंकी के ऑपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान:महोबा में पेड़ से फंदे पर लटका मिला शव, ग्रामीणों के ताने से था परेशान

    3 hours ago

    2

    0

    महोबा में हर घर जल योजना से जुड़े एक ऑपरेटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ऑपरेटर का शव पानी की टंकी से करीब 100 मीटर दूर बाबा जू की पहाड़िया के पीछे एक शीशम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान धनप्रसाद (31) के रूप में हुई है, जो गांव की पानी टंकी पर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। मामला चरखारी तहसील अंतर्गत गौरहरी गांव का है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पानी की आपूर्ति नियमित और पर्याप्त नहीं हो पा रही थी, जिसके कारण लोगों का गुस्सा अक्सर धनप्रसाद पर निकलता था। ग्रामीण उसे फोन कर खरी-खोटी सुनाते थे, जबकि अधिकारियों द्वारा भी उसकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। इसी दबाव और मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। मृतक के पिता रामप्रकाश ने बताया कि धनप्रसाद नौकरी छोड़ना चाहता था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। उन्होंने आरोप लगाया कि उच्च अधिकारियों ने उसकी शिकायतों को अनदेखा किया, जिससे वह लगातार तनाव में रह रहा था। धनप्रसाद अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चे मयंक (10) और आशु (6 )और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। चरखारी कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया- शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि करीब 9 महीने पहले एक हादसे में धनप्रसाद के दोनों हाथ प्रभावित हो गए थे, जिससे वह पहले से ही परेशान था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में एनएच-58 पर हादसा, कैंटर चालक की मौत:डंपर में पीछे से घुसा कैंटर, उपचार के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    संभल में 15% उपभोक्ता ई-केवाईसी न होने से परेशान:39 गैस एजेंसियों पर प्रतिदिन ई-केवाईसी हो रहीं, शादियों का सीजन शुरु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment