Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पप्पू यादव हत्याकांड: 36 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ:देवरिया में 6 नामजद, आरोपियों की तलाश में 5 टीमें गठित

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में चर्चित पप्पू यादव हत्याकांड के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। रविवार देर रात गोली मारकर पप्पू यादव की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित की हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक पप्पू यादव (38) की रविवार देर रात एक ढाबे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, बैतालपुर स्थित 'टेस्टी एंड स्पाइसी' (राम अवतार) ढाबे पर खाना खाने के दौरान हमलावरों ने पप्पू यादव की कनपटी पर करीब से दो गोलियां मारीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर 6 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए गौरी बाजार, रुद्रपुर और मदनपुर थानों की पुलिस के साथ एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और सर्विलांस टीम समेत कुल 5 टीमें गठित की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा साहेब की देन जो बोलने लायक हूं:वाराणसी में संजय निषाद बोले- कुछ बेईमान लोग हैं, जो पैसा खा जा रहे
    Next Article
    नवजात मौत कांड में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त:राज्य स्तरीय टीम ने सीएचसी, निजी अस्पताल के रिकॉर्ड खंगाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment