Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुरा महादेव मार्ग को 7 मीटर चौड़ा कराने का प्रस्ताव:सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने सीएम से मुलाकात कर रखी मांग, बोले- शिवभक्तों को भी मिलेगी सुविधा

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ- बागपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजकुमार सांगवान ने शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात कर रजवाहा पटरी मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठाई। सांसद ने मेरठ से पुरा महादेव मंदिर तक जाने वाले राईट सलावा माइनर की चौड़ाई 3 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर करने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। सांसद ने बताया कि सिंचाई विभाग के मेरठ खंड गंगनहर के अंतर्गत आने वाला यह मार्ग ग्राम नावला की कोठी से रार्धना, पाली, कालंद, सरूरपुर और करनावल होते हुए पुरा महादेव मंदिर तक पहुंचता है। यह मार्ग धार्मिक और यातायात दोनों दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में हरिद्वार से लाखों कांवड़िये जल लेकर पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने आते हैं। इसके अलावा यह मार्ग करनाल-मेरठ हाईवे और मेरठ-बागपत-सोनीपत हाईवे से जुड़ा होने के कारण किसानों और भारी वाहनों के आवागमन का भी प्रमुख रास्ता है। वर्तमान में मार्ग की चौड़ाई मात्र 3 मीटर होने से कांवड़ियों और आम लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। सांसद ने जनहित और क्षेत्रीय विकास को देखते हुए इस मार्ग को 7 मीटर चौड़ा कराने की आवश्यकता बताई, जिससे श्रद्धालुओं, किसानों और वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के 3 दोषियों को सजा:बांदा कोर्ट ने 20 साल कारावास सुनाया, 60 हजार रुपए अर्थदंड लगाया
    Next Article
    गोरखपुर में दूसरा सिटी पॉलीक्लिनिक शुरू:पुर्दिलपुर में मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा, रोज दो डॉक्टर देंगे सेवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment